सूर्य देव मंत्र | Surya Dev Mantra in Hindi

इस संसार में रहने वाला प्रत्येक मनुष्य रोग से मुक्त रहना चाहता है, कभी बीमार नहीं होना चाहता है लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। इसी तरह हरेक मनुष्य अपने जीवन में शांति चाहता है, वो चाहता है कि वह सबसे शक्तिशाली बने लेकिन ऐसा भी नहीं हो पाता। ये सारी चीज़े हमारे जीवन का एक भाग है। हरेक चीज की अपनी सीमा होती है इसलिए मनुष्यों को भी कोई चीज़े सीमा में ही मिल सकती है। अगर मनुष्यों को अपने जीवन में बीमारी से मुक्ति, शांति और शक्ति चाहिए तो उसको अन्य कार्य करने के साथ ही सूर्य देव मंत्र (Surya Dev Mantra in Hindi) का जाप करना पड़ेगा।

- Advertisement -
   

सूर्य देव मंत्र | Surya Dev Mantra in Hindi

ॐ घृणि: सूर्यादित्योम
नमः सूर्याय शान्ताय
सर्वरोग निवारिणे
आयुररोग्य मैस्वैर्यं
देहि देवः जगत्पते

सूर्य देव मंत्र का अर्थ: हे सूर्य देव आप अदिति के पुत्र हैं, हम आपको प्रणाम करते है। हे सूर्य देव आप जीवन से अंधकार को दूर करने वाले हैं। हे सूर्य देव आप पोषण और शक्ति प्रदान करने वाले हैं। हे सूर्य देव आप रोगों को दूर करने वाले हैं। हे सूर्य देव आप हमें लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और धन प्राप्ति का आशीर्वाद प्रदान करें।

सूर्य देव मंत्र का जाप प्रतिदिन करना होता है। इस मंत्र का जाप सुबह के समय सूर्योदय के वक्त करना होता है। सूर्य देव के मंत्र का जाप स्नान के तुरंत बाद करना होता है। इस मंत्र का जाप खुले आसमान के नीचे शांति से करना होता है। सूर्य मंत्र का जाप करते समय अपना मुख पूर्व दिशा की ओर करना होता है। इस मंत्र का जाप लगातार सात बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: सिर्फ आपको करना होगा इस सिंपल मंत्र का जाप, कोई भी क्षण भर में हो जायेगा आपके वश में, आप उससे जो चाहे वो करवा सकते है

सूर्य देव के मंत्र के प्रभाव से दिमाग में बुरे विचार या नकारात्मक भाव नहीं आते है। इस मंत्र के प्रभाव से किसी भी प्रकार का ईर्ष्या या क्रोध नहीं आता है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य रोग मुक्त हो जाता है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्यों को सफलता हासिल होती है। इस मंत्र से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और जीवन में शक्ति का संचार होता है।

- Advertisement -