वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र हिंदी में । Vakratunda Mahakaya mantra meaning in Hindi
शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए अलग अलग मंत्र बताए गए है। आमतौर पर भगवान गणेश का वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र का उच्चारण सबसे ज्यादा किया जाता है। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती है। वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र को गणेश भगवान का सबसे प्रभावशाली और चमत्कारिक मंत्र माना जाता है।
भगवान गणेश के इस मंत्र का उच्चारण नियमित रूप से करने से आपके जीवन में आने वाली आर्थिक, शारीरिक या मानसिक इत्यादि परेशानी बहुत जल्द समाप्त हो जाती है। इस मंत्र का जाप करने से भगवान गणेश बहुत जल्दी प्रसन्न होते है। चलिए अब हम आपको इस मंत्र के साथ साथ मंत्र का अर्थ और लाभ बता रहे है।
वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र इन हिंदी
वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघनम कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा ।।
वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र का अर्थ इन हिंदी
हे घुमावदार सूंड वाले और विशाल शरीर वाले और करोड़ो सूर्य के समान महान प्रतिभाशाली भगवान।
मेरे सभी कार्य बिना किसी विघ्न के पूरा करने की कृपा करें॥
वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र के लाभ
1 – नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से इंसान के सभी काम सफल होते है।
2 – वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र का जाप करने से जीवन में आ रहे आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।
3 – अगर आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर रहे है या दुकान खोल रहे है तो नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से आपका बिजनेस काफी अच्छा चलता है।
4 – रोजाना इस मंत्र का जाप करने से इंसान के जीवन में आने वाली सभी रुकावटें दूर होती है।
5 – नियमित रूप से भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप करने से मन में सकारात्मकता आने के साथ साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।








