गणेश जी का मंत्र हिंदी में । Ganesh ji ka mantra in Hindi

गणेश जी का मंत्र हिंदी में । Ganesh ji ka mantra in Hindi

सनातन धर्म को मानने वाले इंसान जब भी कोई शुभ काम जैसे गृह प्रवेश, दुकान की शुरुआत या बिजनेस की शुरुआत इत्यादि करते है तो सबसे पहले भगवान गणेश की आरधना की जाती है। ऐसा माना जाता है की भगवान गणेश का नाम लेने से वो काम बिना किसी बाधा के सफल होता है। भगवान गणेश की उपासना आम इंसान से लेकर देवता तक सभी करते है।

भगवान गणेश को कष्ट हरने वाले और जीवन में सुख प्रदान करने वाले भगवान के रूप में जाना जाता है। चलिए अब हम आपको भगवान गणेश के शक्तिशाली मंत्र के बारे में जानकारी दे रहे है। नीचे बताए जा रहे मंत्र का जाप करने से आपके जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर हो जाते है।

- Advertisement -

गणेश जी का मंत्र इन हिंदी
विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं।
नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

गणेश जी का मंत्र का जाप करने का तरीका
गणेश मंत्र के जाप की शुरुआत करने के लिए बुधवार का दिन शुभ माना गया है। इसीलिए बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद पूजा स्थल में साफ आसन बिछा कर अपने सामने चौकी पर साफ कपडा बिछा दें। चौकी के ऊपर भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो रख लें।

भगवान गणेश के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें। फिर भगवान गणेश की पूजा अर्चना करके पुष्प, फल और मिठाई अर्पित कर दें। उसके बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें।

यह भी पढ़ें: राहु का हमारी कुंडली में एक बड़ा ही प्रकोप रहता है, जिसके भी भाग्य में राहु का दोष आ जाये तो उसका जीवन कष्टप्रद हो जाता है। जाने इस राहु मंत्र के साथ कैसे इस दोष को कर सकते हैं दूर और बना सकते हैं अपना जीवन मंगलमय।

जाप पूर्ण होने के बाद हाथ जोड़कर भगवान गणेश से अपने जीवन में आ रहे कष्ट को दूर करके जीवन सुखमय बनाने की कामना करें। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते है और आपके जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण कर देते है।

- Advertisement -