ॐ त्र्यम्बकं मंत्र हिंदी में | Om tryambakam mantra in Hindi

ॐ त्र्यम्बकं मंत्र हिंदी में | Om tryambakam mantra in Hindi

ॐ त्र्यम्बकं मंत्र को मृत्यु को जीतने वाला मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र भी कहा जाता है| शायद ही कोई इंसान जिसे मृत्यु का डर ना हो या मृत्यु के नाम से भए ना लगता हो| मृत्यु के डर से बचने के लिए इंसान अनेको उपाय अपनाता है|

- Advertisement -
   

चलिए अब हम आपको ॐ त्र्यम्बकं मंत्र के बारे में बताने जा रहे है, नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से जल्द आपके मन से मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है|

ॐ त्र्यम्बकं मंत्र इन हिंदी
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

ॐ त्र्यंबकम मंत्र की विधि
ॐ त्र्यंबकम मंत्र का जाप करने के लिए सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके स्वच्छ कपड़ें पहन लें| उसके बाद अपने पास के मंदिर में जाकर शिवलिंग के सामने बैठ जाएं| इस मंत्र का जाप शिवलिंग के सामने बैठ कर करना शुभ माना गया है| अगर आपके आस पास में शिवलिंग नहीं है तो घर पर चौकी के ऊपर भगवान शिव की शिवलिंग वाली फोटो रख लें|

फिर दीपक और धूप बत्ती जला दें| शिवलिंग या शिवलिंग की फोटो पर बेलपत्र, फूल और धतूरा अर्पित करें| हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें| मंत्र उच्चारण के समाप्त होने के बाद दोनों हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करें| रोजाना इस मंत्र का जाप करने से भगवान जल्द आपकी मनोकामना पूर्ण करते है|

यह भी पढ़ें: भगवान शिव शंकर के इस बेहद ही प्रिय मंत्र के जाप से आपकी सभी मनोकामनाएं की हो सकती है पूर्ति। पूर्ण श्रद्धा भाव से महादेव के इस मंत्र का जाप करने वालों को मोक्ष के मार्ग की भी प्राप्ति होती है।

ॐ त्र्यंबकम मंत्र के फायदे
1 – नियमित रूप से ॐ त्र्यंबकम मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाले सभी कष्ट बहुत जल्द दूर हो जाते है|
2 – इस मंत्र का जाप करने से इंसान के मन से मृत्यु का डर समाप्त हो जाता है|
3 – रोजाना इस मंत्र का जाप करने से इंसान को किसी भी प्रकार के रोग में आराम प्राप्त होता है|

- Advertisement -