विष्णु भगवान मंत्र हिंदी में । Vishnu Bhagwan mantra in Hindi

विष्णु भगवान मंत्र हिंदी में । Vishnu Bhagwan mantra in Hindi

भगवान विष्णु की उपासना सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा के साथ करने से जीवन में आ रहे कष्ट और आर्थिक परेशानी दूर होने के साथ साथ मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है। जिस इंसान की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर होती है तो उस इंसान के जीवन काफी परेशानियाँ आती है।

- Advertisement -
   

ऐसे में बृहस्पति की स्थिति को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए विष्णु भगवान की उपासना करने की सलाह दी जाती है। सनातन धर्म में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कई सारे मंत्र बताए गए है। चलिए अब हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे है जिसका जाप करने से बहुत जल्द आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

विष्णु भगवान मंत्र इन हिंदी
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

विष्णु भगवान मंत्र जप विधि
भगवान विष्णु के मंत्र के जाप की शुरुआत बृहस्पतिवार से करना शुभ होता है। बृहस्पतिवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके पीले रंग के साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद पूजा स्थल पर एक साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने एक चौकी पर साफ पीला कपडा बिछा दें।

चौकी के ऊपर भगवान विष्णु की फोटो या मूर्ति रख लें। भगवान विष्णु की फोटो के सामने दीपक और धूप बत्ती जलाने के बाद चंदन से अभिषेक करें। भगवान को पीले रंग के पुष्प, फल और पीले रंग की मिठाई अर्पित करें। फिर भगवान विष्णु की आरती और चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ें: हम सभी की ही कुंडली में शुक्र गृह का एक बड़ा ही योगदान रहता है, अगर हमारी कुंडली में शुक्र की दसा मजबूत हो तो हमारे जीवन में सभी कुछ मंगलमय होता है, जानें शुक्र ग्रह को मजबूत करने वाले मंत्र के लाभ।

पाठ समाप्त होने के बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। जाप समाप्त होने के बाद भगवान से जीवन में आ रहे कष्टों को दूर करके जीवन को सुखमय बनाने की कामना करें।

- Advertisement -