विष्णु मंत्र हिंदी में । Vishnu mantra in Hindi

भगवान विष्णु को इस पूरे चराचर जगत का पालनहार भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है की प्रत्येक घटनाक्रम को वही चलाते हैं और सभी की भाग्य रेखा भी वही निर्धारित करते हैं। अगर आप उनके इस मंत्र का जाप करें, विशेष तौर पर एकादशी के दिन तो यह आपके लिए बेहद ही फलदायक सिद्ध हो सकता है।

- Advertisement -
   

विष्णु मंत्र हिंदी में । Vishnu mantra in Hindi

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्वरोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥
ॐ नमो भगवते धन्वन्तरये अमृत कलश हस्ताय सर्व आमय
विनाशनाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णवे नमः ||

विष्णु मंत्र का विवरण :
भगवान विष्णु के इस मंत्र को धन्वंतरि मंत्र भी कहा जाता है। इस मंत्र का एक बड़ा ही सरल सा अर्थ है, और इसके माध्यम से भगवान विष्णु की महिमा का बखान किया गया है। इसमें कहा गया है की भगवान विष्णु जिन्हें परम देवता भी माना जाता है, जिनके उपनाम सुदर्शन, वासुदेव, और धन्वंतरि भी हैं, जो सभी के भय का नाश करते हैं, जिन्हें इस तीनों लोकों का स्वामी माना जाता है, और जो समस्त लोकों के प्राणियों का पालन करते हैं, हम उन भगवान विष्णु का नमन करते हैं।

यह भी पढ़ें: अगर आप भी एक विद्यार्थी हैं तो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ इस माँ सरस्वती के मंत्र को भी अपने दैनिक जीवन में करें शामिल। परीक्षा में होंगे उत्तीर्ण, पढ़ाई के लिए खुलेंगे नए मार्ग, माँ सरस्वती की आप बनी रहेगी कृपा।

इस मंत्र के जाप मात्र से आपको सभी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही अगर आप किसी मानसिक समस्या या किसी रोग-व्याधि से परेशान हैं, तो उन सभी कष्टों से भी आपको मिल सकती है मुक्ति। भगवान विष्णु के धन्वंतरि स्वरूप को समर्पित यह मंत्र आपके लिए बेहद ही कल्याणकारी सिद्ध होगा।

- Advertisement -