जीवन में सफलता की चाह हर किसी को होती है, और इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु परिश्रम करना। हालांकि कई बारे परिश्रम के बावजूद भी हम अपने जीवन सफलता की प्राप्ति नहीं कर पाते, ऐसे समय में आपको भक्ति का मार्ग भी अपनाना चाहिए। सफलता की चाह रखने वालों के लिए यह गुरु मंत्र बेहद ही लाभकारी सिद्ध होता है, आप भी जानें यह विशेष मंत्र।
गुरु ग्रह मंत्र हिंदी में । Guru Mantra for success in Hindi
ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।।
गुरु ग्रह मंत्र का विवरण :
यदि जीवन में आपको भी सफलता की चाह हो तो इस मंत्र का जाप आपको प्रतिदिन करना चाहिए। हालाँकि अगर आप इसका जाप रोज नहीं कर सकते तो इसका जाप गुरुवार के दिन जरूर करें। गुरुवार का दिन इस मंत्र के जाप हेतु बेहद ही विशेष माना जाता है। आपको इस मंत्र का जाप आपको प्रतिदिन एक माला के साथ 108 बार करना होता है और गुरुवार के दिन 11 माला के बराबर करना चाहिए।
इस मंत्र का जाप आपको अपने जीवन के सभी कार्यों में सफलता दिलाता है और व्यक्ति को सन्मार्ग की ओर ले जाता है। इस मंत्र का जाप और भी विशेष माना जाता है जब आप इसका जाप गुरु पूर्णिमा के दिन करते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन इस मंत्र का जाप आपके जीवन में आई सभी परेशानियां और सभी कठिनाइयां दूर होती हैं। इस मंत्र के प्रभाव से आपके सभी कष्टों का निवारण होता है।