अगर आप चाहते है कि आपके द्वारा किए हुए काम का उचित फल मिले तो ज़रूर करें इस मंत्र का जाप

विष्णुं मंत्र | Vishnu mantra lyrics in Hindi

प्रत्येक मनुष्य प्रतिदिन मेहनत करता है ताकि वो अच्छा जीवन जी सके। इन्हीं में से बहुत सारे ऐसे मनुष्य भी होते है जो अपना काम तो ईमानदारी पूर्वक करते है लेकिन उनको अपने काम के अनुसार उचित फल नहीं मिलता, कही न कही कुछ न कुछ उसके जीवन में कमी रह ही जाती है। इस तरह की बाधाओं से बचने के लिए प्रत्येक मनुष्य को भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करना चाहिए।

- Advertisement -
   

विष्णुं मंत्र

शुक्लाम्बरधरं विष्णुं
शशिवर्णं चतुर्भुजम् ।
प्रसन्नवदनं ध्यायेत्
सर्वविघ्नोपशान्तये ॥

विष्णुं मंत्र का अर्थ:

हम श्री विष्णु का ध्यान करते हैं जो सफेद वस्त्र पहने हुए हैं, जो सर्वव्यापी हैं, जो चंद्रमा की तरह दिखने में तेज हैं और जिनके चार हाथ हैं, जिसके पास एक दयालु और कृपालु चेहरा है, आइए हम सभी बाधाओं को दूर करने के लिए उनका ध्यान करें।

भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप प्रतिदिन सूर्योदय के बाद करना होता है। इसे करने से पहले पूरी तरह नहा-धोकर स्वच्छ हो जाना होता है। इसे भगवान विष्णु के मंदिर में करना होता है। अगर कोई व्यक्ति इसे घर पर करना चाहता है तो उसे भगवान विष्णु के प्रतिमा के सामने ही करना होता है।

यह भी पढ़े: मनुष्य अपने जीवन में सुख शांति की प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप

इस मंत्र का जाप करते समय नमस्कार की मुद्रा में रहना होता है। इस मंत्र का जाप कम से कम 11 बार करना होता है। इस मंत्र के जाप से मन को शांति मिलती है और कार्यों में मन लगता है। इस मंत्र के प्रभाव से आप जो भी कार्य करेंगे उसका फल बहुत आसानी से मिल जाएगा।

- Advertisement -