उड़द की दाल और कुछ मामूली सी सामग्री के साथ अपने घर पर बनायें सांभर वड़ा की स्वादिष्ट डिश, जानें इसे बनाने का तरीका।

सांभर वड़ा रेसिपी हिंदी में | Sambhar vada recipe in Hindi

आज हम आपको सांभर वड़ा बनाने की रेसिपी बता रहे है

सांभर वड़ा बनाने के लिए जरुरी सामान
लगभग 200 ग्राम उड़द की धूली दाल, 100 ग्राम मूंग की दाल, आधा चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तेल और नमक

- Advertisement -

सांभर वड़ा बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक बाउल में मूंग और उड़द की दाल डालकर दो से तीन बार धो लें| फिर दालों को रात भर के लिए पानी में भीगा रहने दें| अगली सुबह दालों को पानी में से निकालकर एक दो बार और धो लें| फिर मिक्सी के जार में दोनों दालों को डालकर दरदरा पीस लें| पीसी हुई दालों को एक बाउल में निकाल लें|

बाउल में बारीक घिसा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनियाँ और स्वादनुसार नमक डाल दें| मिश्रण को लगभग पाँच से दस मिनट तक फेंट लें| एक कड़ाही में वड़े तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं| तब दाल के मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण हाथो में लें लें|

मिश्रण को हाथो की मदद से थोड़ा मोटा सा गोला बना लें| फिर ऊँगली की मदद से गोले के बीच में एक छेद कर लें| उसके बाद इस गोले को कड़ाही में डाल दें| इसी तरह से बचे हुए मिश्रण में से दो चार वड़े बनाकर कड़ाही में डाल दें| करछी की मदद से वड़ो को अलट पलट करते हुए सेकें|

यह भी पढ़ें: स्वाद में लाजवाब और बनाने में भी आसान राजमा चावल हर बच्चे और बड़े को पसंद आती है, आप भी जानें इसे बनाने का तरीका और आजमाएं।

जब वड़े दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिक कर गोल्डन ब्राउन हो जाएं| तब वड़ो को प्लेट में निकाल कर रख लें| इसी तरह से बचे हुए मिश्रण से वड़े बना कर फ्राई कर लें| वड़ो को गरमा गर्म सांभर में डाल दें| बस सांभर वड़ा बनकर तैयार है| सांभर वड़ा को नारियल की चटनी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -