आंवला चटनी कैसे बनायें । Amla Chutney Recipe in Hindi
आंवले से बेहद ही आसानी से बनायी जा सकने वाली यह चटनी (Amla Chutney Recipe in Hindi) एक लाजवाब रेसिपी है। इसका स्वाद हल्का मीठा, खट्टा और मसालेदार होता है, साथ ही इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करना भी नहीं पड़ता और यह झटपट से तैयार हो जाती है। इस चटनी में आंवले के गुण यानी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होती है जो आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। आप इसे चावल या रोटी किसी के भी साथ परोस सकते हैं। इसमें आंवले के खट्टापन को संतुलित करने के लिए हरी मिर्च और मेथी दाना पाउडर डाला जाता है, जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है। यह बच्चे से लेकर बड़े तक सभी को बहुत पसंद आती है, तो आप भी इसे अपने घर पर बनाने की कोशिश जरूर करें।
[table id=45 /]
आंवला चटनी बनाने की विधि
आंवला की इस लाजवाब चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको साफ आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में तब तक काटें जब तक उसका बीज दिखाई न दे। फिर बीज को निकाल कर हटा दें। इसके बाद आंवले के टुकड़े और हरी मिर्च को मिक्सर में डालें और इसे पीस कर चिकना पेस्ट बना लें।
अब तड़के के लिए 3 से 4 चम्मच तेल गरम करें और उसमें राई, हींग, हल्दी पाउडर और करी पत्ता डालें। जब तक आंच पर तड़का थोड़ा सा भुने, तब तक जो हमने आंवले और मिर्च का पेस्ट तैयार किया ही उसमें 1 छोटा चम्मच मेथी दाना पाउडर और अपने स्वादानुसार नमक मिला दें।
यह भी पढ़ें: आलू शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की विधि
इसके बाद चटनी पर जो हमने तड़का बनाया है उसे उड़ेल दें और इसे मिला लें। आपकी स्वादिष्ट आंवला चटनी अब बन चुकी है और चावल, रोटी, या किसी भी चीज के साथ परोसने के लिए तैयार है।







