भगवान शिव मंत्र हिंदी में । Lord shiva mantra meaning in Hindi
हिन्दू धर्म में तीन भगवानों ब्रह्मा, विष्णु और महेश को श्रेष्ठ माना जाता है। महेश भगवान को शंकर भगवान, महादेव और भोलेनाथ इत्यादि नामो से पुकारा जाता है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। आज के समय में अधिकतर इंसान किसी ना किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे है।
कुछ इंसान आर्थिक तंगी से परेशान है, कुछ शारीरिक रूप से परेशान और कुछ पारिवारिक कलह से परेशान है। ऐसे में अगर इंसान भगवान शंकर की पूजा सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा के साथ करें तो उसके सभी कष्ट दूर हो जाते है। आज हम आपको शिव मंत्र के बारे में बता रहे है जिसका नियमित जाप करने से आपकी सभी परेशानियाँ कुछ दिनों में ही दूर हो सकती है।
भगवान शिव मंत्र इन हिंदी
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
शिव मंत्र का जप करने का तरीका
वैसे तो आप इस मंत्र के जप की शुरुआत किसी भी दिन से कर सकते है लेकिन हम आपको सलाह देंगे की शिव मंत्र के जप की शुरुआत सोमवार के दिन से करें। सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर फ्रेश होकर स्नान करें। उसके बाद साफ सुथरे कपड़ें पहन कर पूजा स्थल पर आसान बिछा कर बैठ जाएं।
यह भी पढ़ें: कलश स्थापना मंत्र हिंदी में । Kalash Sthapana mantra meaning in Hindi
उसके बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लें लें। फिर ऊपर बताए गएशिव मंत्र का जाप 108 बार करें। जाप पूर्ण होने के बाद भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें और अपनी मनोकामना को पूर्ण होने की कामना करें। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से जल्द लाभ प्राप्त होगा।








