शनि बीज मंत्र हिंदी में । Shani Beej mantra benefits in Hindi
शनि भगवान को प्रसन्न करने के लिए शनि बीज मंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावशाली और असरदायक माना गया है। शनि भगवान को सबसे क्रोधित भगवान के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर शनि भगवान का नाम आते ही आम इंसान के मन में अजीब सा डर देखने को मिलता है।
ऐसा माना जाता है की शनि भगवान का क्रोध जिस इंसान पर पड़ जाता है उस इंसान को अनेको प्रकार के कष्ट झेलने पड़ते है और जिस इंसान पर शनि देव की कृपा हो जाती है उस इंसान के जीवन में सुख समृद्धि आती है। शनि भगवान को प्रसन्न करने के लिए इंसान अनेको उपाय अपनाता है।
चलिए अब हम आपको शनि बीज मंत्र के बारे में बताने जा रहे है। नीचे बताए जा रहे शनि मंत्र का जाप रोजाना करने से जीवन में आ रहे सभी कष्ट बहुत जल्द दूर हो जाते है।
शनि बीज मंत्र इन हिंदी
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः ॥
शनि बीज मंत्र जप विधि
शनि बीज मंत्र के जाप की शुरुआत शनिवार के दिन से करनी चाहिए। इस मंत्र का जाप आप सुबह या शाम कर सकते है लेकिन शाम के समय इस मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है। इसीलिए शनिवार की शाम को स्नान करके स्वच्छ कपड़ें पहन लें। उसके बाद एक साफ कपडा बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने एक चौकी पर शनिदेव भगवान की फोटो या मूर्ति को रख लें।
उसके बाद बाद शनिदेव भगवान के सामने सरसो के तेल का दीपक और धूप बत्ती जला दें। उसके बाद शनिदेव भगवान की आरती और चालीसा का पाठ करें। पाठ समाप्त होने के बाद हाथ में काले ओनिक्स की जप माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। मंत्र उच्चारण पूर्ण होने के बाद दोनों हाथ जोड़कर भगवान शनिदेव से जीवन को सुखमय बनाने की कामना करें।








