शक्ति मंत्र हिंदी में । Shakti mantra in Hindi
जीवन में आ रही परेशानियों का सामना करने के लिए इंसान को मानसिक और शारीरिक शक्ति की जरूरत होती है। अधिकतर इंसान सोचते है की केवल खाने पीने से ही शक्ति प्राप्त होती है। लेकिन क्या आपको पता है की शास्त्रों में बताए गए मंत्रों में भी अपार शक्ति होती हैं। यह तो आप अच्छी तरह से जानते ही है की मंत्रों का जाप करने से ताकत, सफलता और इच्छाएं पूरी होने के साथ साथ जीवन में आने वाले कष्ट दूर हो जाते है।
ऐसा माना जाता है की जब कोई भी इंसान जिस भगवान या देवी की उपासना सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा के साथ करता है तो उस भगवान या देवी से जुड़ी सभी शक्तियां और प्रभाव उस इंसान को प्राप्त होती है। चलिए अब हम आपको शक्ति मंत्र के बारे में बताने जा रहे है। नीचे बताए जा रहे मंत्र का जाप रोजाना करने से आपको जीवन में आ रहे कष्टों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।
शक्ति मंत्र इन हिंदी
सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमो स्तुते॥
शक्ति मंत्र का जाप करने का तरीका
शक्ति मंत्र का जाप करने के लिए सबसे पहले सुबह उठ कर स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद आप जिस भी देवी या देवता से शक्ति प्राप्त करना चाहते है उस भगवान की मूर्ति या फोटो चौकी पर रख लें। दीपक और धूप बत्ती जलाने के बाद पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें।
फिर उस देवी या देवता की उपासना करें। उसके बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप करें। नियमित रूप से शक्ति मंत्र का जाप करने से जल्द आपको शक्ति प्राप्त होती है।