कामदेव मंत्र हिंदी में । Kamdev in Hindi
सनातन धर्म में कामदेव को प्रेम और कामुक सुखों का देवता के रूप में जाना जाता है। प्रत्येक पुरुष या महिला की चाहत होती है की उसे उसकी पसंद का जीवन साथी मिले। अक्सर मनचाहा प्रेम या मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए कामदेव और शुक्र को प्रसन्न करने के लिए कहा जाता है। कामदेव मंत्र का जाप करने से मनचाहा जीवन साथी मिलने के साथ साथ आपसी प्रेम भी बढ़ता है।
अगर पति पत्नी के बीच में प्रेम नहीं है तो जीवन नर्क जैसा लगता है। अगर आपके और आपके जीवन साथी के बीच प्रेम की कमी है तो कामदेव मंत्र आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होगा। नीचे बताए जा रहे कामदेव मंत्र का जाप करने से पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ने लगता है।
कामदेव मंत्र इन हिंदी
‘ऊँ कामदेवाय विद्महे, रति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात्।’
कामदेव मंत्र जप विधि
कामदेव मंत्र का जाप करने के लिए सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान करके स्वच्छ कपड़ें पहन लें। फिर पूजा स्थल में साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने एक चौकी पर साफ कपड़ा बिछा कर कपड़ें के ऊपर कामदेव भगवान की फोटो रख लें। भगवान के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें। कामदेव भगवान का अभिषेक करने के बाद पुष्प और फल अर्पित करें।
उसके बाद हाथ में तुलसी या चंदन की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। जाप समाप्त होने के बाद दोनों हाथ जोड़ कर भगवान कामदेव से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करें। नियमित रूप से कामदेव मंत्र का जाप करने से आपका आपकी पसंद का जीवन साथी मिलता है और वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ता है।








