किसी के प्रति आकर्षण और वशीकरण के उद्देश्य से जाप किया जाने वाला यह आकर्षण मंत्र एक बेहद ही प्रभावशाली तांत्रिक मंत्र माना जाता है। कहा जाता है की इसकी मदद से आप किसी को भी अपनी और आकर्षित कर सकते हैं। हालाँकि इस मंत्र के जाप और उपयोग की एक विशेष विधि होती है और इस मंत्र का प्रभाव समयबद्ध होता है।
आकर्षण मंत्र के लाभ हिंदी में । Aakarshan Mantra in Hindi
ॐ नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यों भवामि, यश्च यश्च मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा।।
आकर्षण मंत्र का विवरण :
इस आकर्षण मंत्र के माध्यम से कामदेव का स्मरण किया जाता है। इसके जाप के लिए सबसे पहले आपको एक एकांत और शांतिपूर्ण जगह की तलाश करनी है जहाँ आपके इस मंत्र जाप के दौरान कोई खलल ना डाले। मंत्र के पाठ से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें की आपका मन शांत है और शुद्ध विचारों से भरा है, ना की किसी के प्रति द्वेष, घृणा इत्यादि के भाव से। अंत में जिसे आकर्षित करना है उसकी छवि मन में लाते हुए इस मंत्र का जाप करें।
कहते हैं की इस आकर्षण मंत्र में बड़ी शक्ति होती है। यह मंत्र स्नेह, प्रेम, या व्यापारिक संबंधों में आपकी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप किसी के प्रति अपना प्यार का इजहार आसानी से उसे अपनी ओर आकर्षित करके कर सकते हैं। या फिर यदि आपके ऑफिस में आपको कोई पसंद नहीं करता और इस वजह से तरक्की नहीं हो रही तो आप उस व्यक्ति को इस मंत्र की मदद से आकर्षित कर सकते हैं। यह तंत्रिक मंत्र है, इसलिए इसका प्रयोग धैर्यपूर्वक और नैतिकता से करना चाहिए।








