अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है तो करें ये आसान काम और बनाए अपने जीवन को समृद्ध

आर्थिक तंगी से बचने के उपाय | Aarthik Tangi se bachne ka upay in Hindi

अगर दरिद्रता किसी घर में प्रवेश कर जाए तो उस घर की खुशियाँ चली जाती है। सुख शांति भी चली जाती है। यहाँ यह नहीं कहा जा रहा कि पैसा ही जीवन है लेकिन गरीबी में रहना मनुष्य के लिए बहुत दुःख दाई होता है। जीवन की मूलभूत आवश्यकता भी पूरी नहीं हो पाती है। ज्यादातर समय हमारे घरों में नकदी की कमी ही होती है।

- Advertisement -
   

आर्थिक तंगी से बचने के उपाय

यह एक शब्द में नहीं कहा जा सकता कि भाग्य इतनी सारी समस्याओं का कारण है। हम आत्म-चेतना के साथ अपने आप में कितनी समस्याएँ लेकर आए हैं। धन की समस्या को दूर करने के लिए जो भी कार्य और प्रयास करना पड़े करें और इस उपाय को भी करें। इसके माध्यम से आप धीरे-धीरे अपने जीवन को गरीबी से बाहर निकाल सकते हैं।

इस उपाय के लिए आपको एक चीज खरीदनी होगी और वह है एक बड़ी इलायची यह इलायची किराना स्टोर में उपलब्ध है। बड़ी इलायची ख़रीद ले। तीन बड़ी इलायची काफी हैं। शुक्रवार के दिन ही उन इलायची को ताजा खरीद कर हरे कपड़े में बांधकर गांठ बांध लें और धन की देवी माता महालक्ष्मी के चरणों में रख दें, दीपक जलाएं और सच्चे मन से प्रार्थना करें।

इस गाँठ को आप अपने सुविधा अनुसार पर्स या पैसे रखने के अन्य जगह पर घर में रख सकते है। इस गांठ को आप चाहे जहां भी रखें, उस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आपकी धन संबंधी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। आप जल्द ही गरीबी से बाहर आ जाएंगे।

इसका मतलब यह नहीं है कि आज आप यह उपाय करेंगे तो कल आप करोड़पति बन जाएंगे। यह इलायची खराब नहीं होती है। तीन महीने में एक बार पुरानी इलायची को बेलों के नीचे डाल दें और उनकी जगह ताजी इलायची डालें। अगर आपको धन कमाने में बाधा आ रही है तो इलायची का यह उपाय निश्चित रूप से उसे ठीक करने में आपकी मदद करेगा।

- Advertisement -