भाई दूज का त्योहार हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भाई और बहन के प्रेम और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। हिन्दू धर्म में मानें जाने वाले पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का यह पर्व मनाया जाता है। भाई दूज के दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-शांति की कामना करती हैं।
भाई दूज मंत्र हिंदी में । Bhai Dooj Mantra in Hindi
मंत्र: गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को। सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें, फूले-फलें॥
भाई दूज मंत्र का विवरण :
भाई-बहन के इस पर्व के दिन बहन अपने भाई का तिलक करती है और उसी दौरान इस मंत्र का जाप करती है। यह मंत्र बहने अपने भाई की लम्बी उम्र और जीवन में सफलता प्राप्त करने की कामना से करती हैं। भाई दूज मंत्र भाई-बहन के बंधन को और मजबूत करने के लिए प्रयोग किया जाने वाला एक शक्तिशाली मंत्र है। हिन्दू धर्म में इस पर्व का महत्व बहुत बड़ा है और यह सदियों से चला आ रहा है।
हिन्दू धर्म के पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है की इस दिन बहन अपने भाई को अपने घर बुला कर भोजन कराती है, और इससे भाई की लम्बी उम्र होती है। इस दिन पूजा हेतु बहने सबसे पहले घर के इष्ट देव की पूजा करती हैं फिर थाल सजा कर शुभ मुहूर्त में भाई की आरती उतारती हैं और उनका तिलक करती हैं और इसी दौरान इस मंत्र का वाचन भी करती हैं।