बृहस्पति मंत्र के लाभ हिंदी में । Brihaspati Mantra Benefits in Hindi

हमारे हिन्दू धर्म में बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है, कहा जाता है की वह समस्त वेदों के ज्ञाता हैं और संसार के समस्त ज्ञान रखते हैं। बृहस्पति का हमारी कुंडली में एक बड़ा ही महत्व माना जाता है, कहा जाता है की बृहस्पति का यह मंत्र आपके भीतर सकारात्मक शक्तियों का विकास करता है और आपको धन, समृद्धि और नैतिकता का ज्ञान देता है।

- Advertisement -
   

बृहस्पति मंत्र के लाभ हिंदी में । Brihaspati Mantra Benefits in Hindi

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः॥

बृहस्पति मंत्र का विवरण :
हमारी कुंडली में बृहस्पति को सभी ग्रहों में सबसे शुभ और उदार प्रवृत्ति का माना जाता है, वह सभी के सहायक माने जाते हैं। उनके मंत्र के जाप के लिए आपको पिले वस्त्रों का धारण करना चाहिए। कहते हैं जो भी ज्ञान को पाना चाहता है उसके लिए इस बृहस्पति मंत्र का जाप बड़ा ही लाभकारी सिद्ध होता है। उनके मंत्र जाप से आपके भीतर उत्तम संस्कार आता है और आप खुद को संयम के साथ रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: माँ अंबिका भवानी देवी दुर्गा का ही एक स्वरूप हैं, उनके इस मंत्र का जाप आपके मन-मस्तिष्क से भय को दूर कर, आपको जीवन में सत्य और उचित मार्ग पर चलने की राह दिखाती हैं।

इस मंत्र के माध्यम से आप अपनी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति को मजबूत बना सकते हैं और इससे आपके जीवन के सभी दुःख पीड़ा का नष्ट होता है और इससे आपकी सभी समस्याओं का निवारण होता है। अगर आप भी अपने कुंडली से सभी नकारात्मक प्रभावों को दूर करना चाहते हैं तो इस बृहस्पति मंत्र को प्रतिदिन 108 बार करें, आपके सभी परेशानियों का समाधान होगा।

- Advertisement -