अंबिका मंत्र हिंदी में । Ambika Mantra in Hindi

माँ दुर्गा को हमारी संस्कृति में विभिन्न नामों से जाना जाता है, उन्हीं में से एक है माँ अंबिका का स्वरूप। माँ अंबिका को उनकी दिव्य भक्ति, प्रेम, और इस प्रकृति के सृजन के लिए जाना जाता है। माँ अंबिका भवानी का स्वरूप उनकी दिव्यता को प्रदर्शित करता है, उनकी अष्ट भुजाएं हैं, वह शेर की सवारी करती है, उनके हाथों में त्रिशूल और ढाल उनकी शक्ति का भी प्रदर्शन करता है।

- Advertisement -
   

अंबिका मंत्र हिंदी में । Ambika Mantra in Hindi

ॐ अंबिकायै नमः

अंबिका मंत्र का विवरण :
माँ अंबिका इस संसार में शक्ति और ऊर्जा का स्रोत मानीं जाती हैं, वह सभी जीव-जंतु, और इस संसार में मौजूद प्राणियों को परस्पर रूप से जोड़ कर रखती हैं। वह इस संसार के सभी मनुष्यों को अध्यात्म के मार्ग की ओर जाने का रास्ता दिखतीं हैं। माँ अंबिका के इस मंत्र के जाप से माता की मौलिक ऊर्जा जागृत होती है और उनका दयालु स्वरूप इस जगत का कल्याण करता है।

यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु का सबसे प्रिय यह मंत्र इस संसार के सभी व्यक्ति के लिए बड़ा ही लाभकारी होता है और जो भी उनके इस मंत्र का पूरे मन से जाप करता है उसे इसका लाभ अवश्य मिलता है, आप भी जानें इसके लाभ।

नवरात्र के दौरान माँ अंबिका के इस मंत्र का जाप आपको हर रोज माता की पूजा के बाद करनी चाहिए। बिहार के एक गाँव आमी में माँ अंबिका का बेहद ही प्रसिद्ध मंदिर है, जहाँ श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं। ऐसा कहा जाता है की वहां माता सती का एक शक्ति पीठ हैं, और जो भी उनका दर्शन करता है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

- Advertisement -