चिली पनीर ग्रेवी रेसिपी हिंदी में | Chilli paneer gravy recipe in Hindi

चिली पनीर ग्रेवी कैसे बनायें | Chilli paneer gravy recipe in Hindi

चायनीज डिश चिली पनीर (Chilli paneer gravy recipe in Hindi) सभी को काफी ज्यादा पसंद होता है| आज हम आपको बेहद आसान तरीके से घर पर चिली पनीर ग्रेवी बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

चिली पनीर बनाने के लिए जरुरी सामान
लगभग 200 ग्राम पनीर, दो मध्यम आकार के प्याज, एक शिमला मिर्च, लहसुन की सात कलियाँ, थोड़ा सा बारीक कटा हुआ लहसुन, लम्बाई में कटी हुई चार हरी मिर्च, दो चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक चम्मच विनेगर, दो चम्मच सोया सॉस, दो चम्मच ग्रीन चिली सॉस, दो चम्मच रेड सॉस, तेल और नमक

चिली पनीर ग्रेवी बनाने की रेसिपी और तरीका

चिली पनीर ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें| फिर प्याज को छीलकर बड़े बड़े टुकड़ो में काट लें| शिमला मिर्च के बीज निकाल कर बड़े बड़े टुकड़ो में काट लें। उसके बाद किसी बर्तन में एक कप पानी और दो चम्मच कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह से मिला लें|

फिर एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें| फिर कड़ाई में प्याज और शिमला मिर्च डाल दें| मध्यम आंच पर सब चीजों को मिक्स करते हुए दो मिनट तक पकाएं।

दो मिनट पकाने के बाद कड़ाही में सोया सॉस, चिली सॉस, रेड सॉस, विनेगर और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें| उसके बाद कड़ाही में कॉर्न फ्लोर मिला हुआ घोल डालकर मिक्स कर लें| लगभग तीन से चार मिनट पकाने के बाद कड़ाही में पनीर के टुकड़ें डालकर मिला लें|

यह भी पढ़ें: चिकन चंगेजी रेसिपी हिंदी में

दो से तीन मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| चिली पनीर ग्रेवी बनकर तैयार हो गया है| गरमा गरम चिली पनीर ग्रेवी को रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें|

- Advertisement -