चिकन चंगेजी रेसिपी हिंदी में | Chicken changezi recipe in Hindi

चिकन चंगेजी कैसे बनायें | Chicken changezi recipe in Hindi

अगर आपको चिकन खाना पसंद है तो बनाएं चिकन चंगेजी (Chicken changezi recipe in Hindi)| चिकन चंगेजी की रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है|

चिकन चंगेजी बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा किलो चिकन, दो चम्मच घी, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, दो बारीक कटी हुई प्याज, दो बारीक कटे हुए टमाटर, तेल, दो चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, चार लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा कप दही, आधा कप क्रीम, नमक

- Advertisement -

चिकन चंग़ेजी बनाने की रेसिपी और तरीका

चिकन चंग़ेजी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन के पीस को अच्छी तरह से धो लें| फिर एक बाउल में चिकन पीस डाल दें| उसके बाद बाउल में दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पॉउडर, धनियां पॉउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके एक घंटे के लिए रख दें| फिर एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा डालकर भून लें| जब जीरा भून जाएं तब कड़ाही में अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूने| जब प्याज भून जाएं तब कड़ाही में मेरिनेट किया हुआ चिकन डालकर मिक्स कर लें| धीमी आँच पर चिकन को लगभग 10 मिनट तक पकाएं|

उसके बाद कड़ाई में हल्दी पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर, धनियाँ पाउडर, गरम मसाला पाउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| लगभग दो से तीन मिनट पकाने के बाद टमाटर का पेस्ट डालकर दो से तीन मिनट तक फ्राई कर लें| उसके बाद दही डालकर मिक्स कर लें और सब्जी को पाँच मिनट तक पकाएँ।

यह भी पढ़ें: चीज बॉल रेसिपी हिंदी में

उसके बाद क्रीम डालकर मिक्स कर लें| दो से तीन मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें| बारीक कटा हुआ हरा धनियां डालकर मिला दें| चिकन चंग़ेजी बनकर तैयार है|

- Advertisement -