देव दानव सिद्धौघ पूजिता मंत्र हिंदी में । Dev danav siddhaugh Pujita mantra in Hindi

माँ भगवती को समर्पित यह देव दानव सिद्धौघ पूजिता मंत्र बेहद ही शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है। इस महामंत्र में माता भगवती जिन्हें माँ दुर्गा भी कहते हैं, के सभी समस्त स्वरूपों की आराधना करने की शक्ति है। माना जाता है की माँ दुर्गा के सम्मान में जपे जाने वाले इस मंत्र के माध्यम से व्यक्ति आनंद, समृद्धि, सौभाग्य, और संपूर्ण विजय की प्राप्ति कर सकता है।

- Advertisement -
   

देव दानव सिद्धौघ पूजिता मंत्र हिंदी में । Dev danav siddhaugh Pujita mantra in Hindi

ॐ देवदानवसिद्धौघपूजितायै परमेश्वर्यै पुरन्नरूपायै परमायै, पार्ततन्त्रविनाशिन्यै नमः॥

देव दानव सिद्धौघ पूजिता मंत्र का विवरण :
माँ भगवती का यह मंत्र उनके सभी स्वरूपों को समर्पित है और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने का एक मार्ग है। इस मंत्र का जाप करने हेतु किसी शांत और शुद्ध स्थान पर अपना आसान ग्रहण करें। फिर माँ दुर्गा की प्रतिमा अपने समक्ष स्थापित कर लें। इसके बाद माला का प्रयोग करके 108 बार इस मंत्र का जाप किया जा सकता है। ध्यान रखें की, मंत्र के जाप के दौरान मन को शांत और एकाग्र रखना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

यह भी पढ़ें: कुंडली में चंद्र देव की एक महत्वपूर्ण भागीदारी होती है। अगर कुंडली में चंद्र दोष आ जाये तो बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं, जानें चंद्र देव के इस मंत्र को, जिसके जाप से आपके कुंडली से चंद्र दोष दूर होता है और जिंदगी खुशहाल बनती है।

माँ भगवती को समर्पित इस मंत्र के जाप से साधक को कई लाभ प्राप्त होते हैं। इस मंत्र के जाप से भक्त को समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह मंत्र साधक को सौभाग्य, सुख, और सम्पन्नता की प्राप्ति के नए मार्ग दिखाता है और उन्हें उस पथ पर आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होता है। यह भी कहा जाता है की इस मंत्र के जाप से साधक को सभी प्रकार के प्रतिद्वंद्वियों पर विजय की प्राप्ति होती है। साथ ही इस मंत्र के जाप से भक्त को आत्मिक आनंद और शांति का अनुभव होता है और मन से भय, भ्रम जैसी भावनाएं दूर हो जाती हैं।

- Advertisement -