देवी चंद्रघंटा मंत्र | Devi Chandraghanta Mantra in Hindi

जब किसी व्यक्ति को नकारात्मक शक्तियाँ घेर लेती है तो उसका जीवन मुश्किलों से भर जाता है, उसकी मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती है, वह हमेशा दुविधा में फंसा रहता है। अगर व्यक्ति नकारात्मक शक्तियों के चुंगल से निकल जाता है तो उसका जीवन सरल और सुखी बन जाता है, वह अपने जीवन में हमेशा प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहता है इसलिए नकारात्मक शक्ति से बाहर निकलने के लिए देवी चंद्रघंटा के मंत्र (Devi Chandraghanta Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

देवी चंद्रघंटा मंत्र | Devi Chandraghanta Mantra in Hindi

ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः
पिण्डज प्रवरारूढा
चण्डकोपास्त्रकैर्युता
प्रसादं तनुते मह्यम्
चन्द्रघण्टेति विश्रुता

देवी चंद्रघंटा मंत्र का अर्थ: हे शक्ति की देवी चंद्रघंटा आपको हमारा नमस्कार है। हे देवी माँ आप सारे जग की कल्याण करने वाली है, आपकी कृपा से मनुष्य का जीवन सफल बन जाता है। हे माता चंद्रघंटा आप हम पर दया करें, हमे नकारात्मक शक्तियों से बचाए।

माँ दुर्गा का तीसरा रूप माता चंद्रघंटा हैं। माता चंद्रघंटा के मंत्र का जाप सप्ताह में मात्र एक दिन करना होता है। इस मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय लाल रंग का वस्त्र धारण करें। इस मंत्र का जाप करने से पहले शारीरिक रूप से स्वच्छ हो जाना होता है। इस मंत्र का जाप सुबह के समय करना होता है।

इसे भी पढ़े: चाहे आपकी राशि कोई भी हो करें इस राशि मंत्र का जाप और पाए अपने जीवन में आने वाली हरेक समस्याओं का समाधान

माता चंद्रघंटा के मंत्र का जाप करते समय नारियल और पेड़ा का भोग लगाना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय माता के चरणों में चमेली का फूल चढ़ाना होता है। इस मंत्र का जाप माता के मूर्ति या चित्र के सामने बैठ कर करना होता है। इस मंत्र का जाप पांच बार या सात बार करना होता है। इस मंत्र के प्रभाव से जीवन में समृद्धि आती है। इस मंत्र के प्रभाव से बुरी आत्मा, बुरे इरादे और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

- Advertisement -