भगवान शिव मंत्र हिंदी में । God Shiva Mantra in Hindi

हिन्दू धर्म में भगवान शिव की भक्ति के लिए कई प्रकार के मंत्रों का वर्णन किया गया है। इन मंत्रों के पाठ के साथ भगवान शिव की आराधना की जाती है और उनसे शक्ति, सुख-शांति, इत्यादि प्राप्त करने की कामना की जाती है। आज हम आपको देवों के देव कहे जाने वाले महादेव को समर्पित कुछ बेहद ही शक्तिशाली मंत्रों से अवगत करा रहे हैं, जिनका वर्णन हमारे वेदों पुराणों में भी किया गया है।

- Advertisement -
   

भगवान शिव मंत्र हिंदी में । God Shiva Mantra in Hindi

ॐ नमः शिवाय॥

ॐ शिवाय नम:
ॐ सर्वात्मने नम:
ॐ त्रिनेत्राय नम:
ॐ हराय नम:
ॐ इन्द्रमुखाय नम:
ॐ श्रीकंठाय नम:
ॐ वामदेवाय नम:
ॐ तत्पुरुषाय नम:
ॐ ईशानाय नम:
ॐ अनंतधर्माय नम:
ॐ ज्ञानभूताय नम:
ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
ॐ प्रधानाय नम:
ॐ व्योमात्मने नम:
ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:
ॐ जुं स:।
ॐ हौं जूं स:।
ॐ त्र्यंम्बकम् यजामहे, सुगन्धिपुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्, मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।’
ॐ ऐं नम: शिवाय।
ॐ ह्रीं नम: शिवाय।’
ऐं ह्रीं श्रीं ‘ॐ नम: शिवाय’ : श्रीं ह्रीं ऐं

भगवान शिव मंत्र का विवरण :
भगवान शिव को समर्पित ये मंत्र उनकी आराधना के लिए प्रयुक्त किए गए हैं और इनके जाप से हम महादेव को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ये सभी मंत्र भगवान शिव के प्रति हमारे समर्पण की भावना को दर्शाते हैं। भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप आप किसी भी शुद्ध और स्वच्छ स्थान पर बैठकर कर सकते हैं, इनके जाप हेतु कोई प्राकृतिक स्थान सबसे उचित होता है। आप चाहें तो इन मंत्रों का जाप रुद्राक्ष बीज माला के साथ भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गृह प्रवेश एक बेहद ही पवित्र और महत्वपूर्ण पूजा है जिसके बाद ही हम अपने नए घर में वास करते हैं। इस पूजा से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

महादेव के इन मंत्रों के जाप के लिए मन में भक्ति भाव और शिव के प्रति आपका ध्यान सबसे महत्वपूर्ण होता है। माना जाता है की इन मन्त्रों के जाप से व्यक्ति के आत्मा की शुद्धि होती है और वह भक्ति के पथ को प्रशस्त कर सकता है। ऐसी भी मान्यता है की भगवान शिव के मंत्र के जप से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

- Advertisement -