बेहद ही प्रसिद्ध और बच्चे से बड़े तक सभी को पसंद आने वाला गोलगप्पा को सीखें अब अपने घर पर बनाना, और किसी भी मौके पर आजमाएं।

गोलगप्पा बनाने की रेसिपी | Golgappa recipe in Hindi

शायद ही कोई इंसान हो जिसे गोलगप्पे खाना पसंद ना हो, चलिए आज हम आपको गोलगप्पा बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है

- Advertisement -
   

गोलगप्पा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
लगभग एक कप आटा, तीन चम्मच सूजी और तेल

गोलगप्पा बनाने का तरीका

गोलगप्पा बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में एक कप आटा और सूजी डालकर अच्छी तरह से मिला लें| उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूंथते हुए पूरी के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें| एक सूती कपडा गिला कर लें, फिर इस कपड़ें में अगूंठा हुआ आटा लपेट कर आधे घंटे के लिए रख दें| आधे घंटे बाद कपड़ें में से आटा निकाल लें और हाथो में तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लें|

फिर आटे की छोटी छोटी लोईयां बना लें, उसके बाद दो सूती कपड़ें लेकर उन्हें गीला करके निचोड़ लें| एक लोई लेकर उसे छोटी पूरी के आकार में बेल कर एक कपड़ें के ऊपर रख दें और दूसरे कपड़ें से ढक कर रख दें| इसी तरह से पूरे आटे के गोलगप्पे बना कर दोनों कपड़ो के बीच में रख दें| लगभग 10 से 20 मिनट के लिए बेली हुई पूरियो को ढका रहने दें| उसके बाद एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें, फिर उसमे गोलगप्पे तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने दें|

यह भी पढ़ें: अपने घर पर भी बना सकते हैं स्वादिष्ट गोभी मंचूरियन की ये खास डिश, यहाँ जानें इसे बनाने की विधि और खुद से इसे आजमाएं।

जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे तेल के हिसाब से गोलगप्पे डालकर कलछी से हल्का दबाते हुए फुला लें| गोलगप्पो को हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लें| तले हुए गोलगप्पो को छलनी या छबड़े में रख दें जिससे गोलगप्पो का एक्स्ट्रा तेल निकल जाएं| बस गोलगप्पे तैयार है खट्टे मीठे पानी के साथ मजा लें|

- Advertisement -