गुरु मंत्र का अर्थ हिंदी में । Guru mantra meaning in Hindi
प्रत्येक इंसान के जीवन में गुरु का महत्व सबसे ज्यादा होता है। जिस इंसान की जिंदगी में गुरु नहीं होता है उस इंसान के जीवन ज्ञानहीन और दिशाहीन माना जाता है। ऐसा माना जाता है की गुरु ही हमे जीने का सही मार्ग बताता है।
गुरु को एक मार्गदर्शक के रूप में जाना जाता है, आज हम आपको गुरु मंत्र के बारे में बताने जा रहे है। नीचे बताए जा रहे गुरु मंत्र का जाप करने से आपको ज्ञान की प्राप्ति होगी।
गुरु मंत्र इन हिंदी
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
गुरु मंत्र का अर्थ
ऊपर आपने गुरु मंत्र को पढ़ा, अब हम आपको गुरु मंत्र का अर्थ बताते है। गुरु ही इंसान को सही मार्ग पर चलने की राह दिखता है, गुरु इंसान को सही और गलत के बारे बताता है। गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनो भगवान् के सामान माना गया है। गुरु ही इंसान को ज्ञान को पाने का मार्गदर्शन करते हैं। इसीलिए हम सभी को सदा गुरु को नमन करना चाहिए।
गुरु मंत्र का जाप करने का तरीका
गुरु मंत्र का जाप करने के लिए इंसान को सबसे पहले सुबह जल्दी उठ कर फ्रेश होना चाहिए। उसके बाद स्नान करना चाहिए। फिर उसके बाद साफ़ कपड़ें पहन कर पूजा घर में बैठ कर गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। नियमित रूप से गुरु मंत्र का जाप 108 बार करने से जल्द इंसान को ज्ञान की प्राप्ति होती है।
गुरु मंत्र के लाभ
इंसान के जीवन में ज्ञान का महत्व सबसे ज्यादा होता है। इंसान की प्रांभिक जिंदगी से लेकर जीवन के अंत तक गुरु ही हमे सही मार्ग के बारे में जानकारी देते है।
गुरु के द्वारा दिए ज्ञान से ही अज्ञानता समाप्त होने के साथ साथ जीवन को सही दिशा भी मिलती है। यह जरुरी नहीं है की गुरु कोई इंसान ही हो, संसार में मौजूद हर वो चीज जो आपको कुछ नया ज्ञान दे रही आप उसे अपना गुरु मान सकते है।