बहुत सारी महिलाएँ बेहद ही लम्बे चिकने बाल रखना चाहती हैं। स्वाभाविक रूप से ऐसे बाल पाना कुछ ही लोगों के लिए संभव है। खासकर जापानी महिलाओं के बाल कुछ ऐसे ही लम्बे होते हैं। जापानी महिलाओं के बाल प्राकृतिक रूप से रेशम की तरह चमकते हैं देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। यह वहां की जलवायु परिस्थितियों और उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली कुछ तेल के कारण होता है। जानें इस ब्यूटी पोस्ट में इस बारे में विस्तार रूप से।
लंबे रेशमी बालों के लिए कैसे बनाएं तेल:
इस तेल को तैयार करने के लिए सबसे पहले लहसुन की चार छिली हुई कलियां, अदरक का एक छोटा टुकड़ा धोकर इसे अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद, चूल्हे पर एक बर्तन गर्म करें और इसमें एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल, एक बड़ा चम्मच बादाम का तेल और इस कसा हुआ लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें और इसे थोड़ा गर्म करें और फिर गैस बंद कर दें।
इसके बाद इस तेल के ठंडा हो जाने पर इसे एक बाउल में छान लें। अब इसमें दो चम्मच रुचिरा तेल (एवोकैडो तेल) डाल दें, इसमें डाला जाने वाला यह एक तेल बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। । यह एवोकैडो तेल आपके नजदीकी मार्केट में आसानी से उपलब्ध होता है। इस तेल के दो चम्मच डालें। इसके बाद इसमें पांच लौंग डालकर 12 घंटे के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें। यह बहुत जरूरी है कि इस तेल को बारह घंटे तक छोड़ देना चाहिए।
अब बात आती है इस तेल के इस्तेमाल की। इस तेल को नहाने से पहले अपने बालों की जड़ों में लगाकर दस मिनट तक मसाज करें। इसके बाद एक सूती कपड़ा डालकर बालों में बांध लें। इस तेल को अपने बालों की जड़ों में दो घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद किसी भी शैंपू से सिर धो लें।
हफ्ते में एक बार इस तेल से मालिश करना काफी है। आप निश्चित रूप से जापानी महिलाओं की तरह लंबे रेशमी बाल पा सकती हैं। अगर आपको यह उपाय पसंद आये तो इसे आजमा कर जरूर देखें।