बेसन का ढोकला रेसिपी हिंदी में | Besan dhokla recipe in Hindi

बेसन का ढोकला रेसिपी कैसे बनायें | Besan dhokla recipe in Hindi

अगर आप कम तेल से बनी चीज खाना चाहते है तो ढोकला (Besan dhokla recipe in Hindi) आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है| आज हम आपके साथ बेसन का ढोकला बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है

- Advertisement -
   

बेसन का ढोकला बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप बेसन, चौथाई चम्मच हल्दी पॉउडर, नमक, आधा चम्मच अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, आधा चम्मच नींबू का रस, ईनो, तेल, आधा चम्मच राई, एक चम्मच चीनी, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ

बेसन का ढोकला बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक बाउल में बेसन को छान लें| फिर बाउल में हल्दी और पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें| फिर घोल को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें| उसके बाद कूकर में डेढ़ गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर कूकर में एक स्टेंड रख दें| जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उस बर्तन पर थोड़ा सा तेल लगा लें|

फिर बेसन के घोल में अदरक का पेस्ट, नींबू का रस, और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें| उसके बाद मिश्रण में ईनो डालकर हल्का सा मिला लें| फिर इस मिश्रण को ढोकला बनाने वाले बर्तन में डाल दें| जब कूकर में रखा पानी उबलने लगे तब उसमे घोल अला बर्तन रख दें|

कुक्कर को एक प्लेट से ढक कर 15 से 20 मिनट तक पकाएं| 20 मिनट बाद चाकू की मदद से ढोकले को चेक कर लें| जब ढोकला पक जाएं तब गैस को बंद कर दें और ढोकले वाले बर्तन को कूकर में से निकाल लें| जब ढोकला ठंडा हो जाएं तब चाकू की मदद से ढोकले को प्लेट में निकाल लें| ढोकले को चौकोर या अपनी पसंद के टुकड़ो में काट लें|

यह भी पढ़ें: बाटी रेसिपी हिंदी में

एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| कड़ाही में राई और हरी मिर्च डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में आधा कप पानी, चीनी और नमक डाल कर दो मिनट तक पकाएं| गैस बंद कर दें और मिश्रण को ढोकले पर डाल दें| बेसन का ढोकला बनकर तैयार है|

- Advertisement -