बाटी रेसिपी हिंदी में | Bati recipe in Hindi

बाटी रेसिपी कैसे बनायें | Bati recipe in Hindi

दाल बाटी राजस्थान की फेमस डिश है| हालाँकि आजकल आपको पूरे भारत में दाल बाटी (Bati recipe in Hindi) खाने को मिल जाएगी| आज हम आपको बाटी बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

बाटी बनाने के लिए जरुरी सामन
लगभग चार कप गेहूँ का आटा, एक कप सूजी, आधा कप देसी घी, आधा चम्मच अजवायन, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, नमक

बाटी बनाने की रेसिपी और विधि

बाटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा और सूजी को छान लें| उसके बाद बाउल में आधा चम्मच बेकिंग सोडा, तीन चम्मच घी, आधा चम्मच अजवाइन और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर बोल में थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालकर रोटी के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूंथ लें|

आटा गूंथने के बाद लगभग 15 से 20 मिनिट के लिये ढककर रख दें| उसके बाद हाथ में थोड़ा सा तेल लगा लें| तेल लगे हाथ से दोबारा हल्का सा गूंथ कर चिकना कर लें| गूंथे हुए आटे में थोड़ा सा आटा लेकर गोल आकार के गोले बना लें| बचे हुए आटे से भी इसी प्रकार गोले बना लें| फिर इन गोलों को सेकने के लिए गर्म तन्दूर में रख दें| बाटियों को लगातार अलट पलट करते हुए सेकें|

यह भी पढ़ें: बटाटा वड़ा रेसिपी हिंदी में

बाटी जब सिक कर ब्राउन हो जाएं तब उन्हें तंदूर से निकाल कर प्लेट में रख लें| बस स्वादिष्ट बाटी बनकर तैयार हो गई है| इसी तरह से बची हुई बाटियों को ब्राउन होने तक सेक लें| देसी घी को पिघला लें| फिर पिघले हुए घी में बाटियों को डुबो कर निकाल लें या बाटी को एक प्लेट में निकालकर ऊपर से घी डाल लें| उसके बाद बाटी को मिक्स दाल के साथ सर्व करें|

- Advertisement -