बटाटा वड़ा रेसिपी हिंदी में | Batata vada recipe in Hindi

बटाटा वड़ा रेसिपी कैसे बनायें | Batata vada recipe in Hindi

बटाटा वड़ा मुंबई में सबसे ज्यादा बिकने अला फास्टफूड है| बटाटा वड़ा (Batata vada recipe in Hindi) खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होता है| चलिए आज हम आपको बटाटा वड़ा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

बटाटा वड़ा बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप बेसन, नमक, लाल मिर्च पॉउडर, चौथाई चम्मच अजवायन, धनियाँ पॉउडर, चार मध्यम आकार के आलू, चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, थोड़ा सा बारीक कटा हुआ अदरक, तेल

बटाटा वड़ा बनाने का तरीका और विधि

बटाटा वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक कूकर में एक गिलास पानी और आलू डालकर कूकर बंद करके गैस पर रख दें| कूकर में दो सिटी आने पर गैस को बंद कर दें| एक बाउल लेकर उसमें बेसन छान लें| फिर बेसन में थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें| बाउल में लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, धनियाँ पाउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरहसे मिक्स कर लें|

घोल को दो से तीन मिनट फेंटने के बाद लगभग 10 से 15 मिनिट के लिये रख दें| उबले हुए आलुओं को छील कर हाथो से बारीक टुकड़ो में तोड़ लें| फिर आलुओ में लाल मिर्च पॉउडर, धनियाँ पाउडर, अमचूर पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक घिसा हुआ अदरक, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें|

फिर मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथो की मदद से गोला बना लें| कड़ाही में वड़ा तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब आलू का एक गोला लेकर बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर तेल में डाल दें| धीमी आँच पर वड़ो को करछी की मदद से अलट पलट करके तलें|

यह भी पढ़ें: बाजरे की रोटी रेसिपी हिंदी में

जब बटाटा वड़ा चारो तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाएं| तब उन्हें कड़ाही मे से निकाल कर एक प्लेट में रख लें| बटाटा वड़ा बनकर तैयार है| गरमा गर्म बटाटा वड़ा को हरे धनिये की चटनी और इमली की मीठी चटनी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -