बाजरे की रोटी रेसिपी हिंदी में | Bajre ki roti recipe in Hindi

बाजरे की रोटी रेसिपी कैसे बनायें | Bajre ki roti recipe in hindi

बाजरे की रोटी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक गुणों से भरपूर रेसिपी है| बाजरे की रोटी को मक्खन और लस्सी के साथ खाने का आना अलग ही मजा है| नीचे हम आपको बाजरे की रोटी (Bajre ki roti recipe in hindi) बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

बाजरे की रोटी बनाने के लिए जरुरी सामान
लगभग 250 ग्राम बाजरे का आटा, गुनगुना पानी, नमक और मक्खन

बाजरे की रोटी बनाने की रेसिपी और विधि

बाजरे की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बाजरे के आटे को छान लें| थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालकर आटा गूंथ लें| फिर एक तवा लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| गूंथे हुए आटे में से दो से तीन रोटी का आटा निकाल लें| फिर निकाले हुए आटे को हाथ से मसल मसल कर मुलायम कर लें|

अगर जरुरत लगे तो थोड़ा सा पानी भी डाल सकते है| फिर नरम आटे में से एक रोटी का आटा लेकर लोई बना लें| दोनों हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगाकर रोटी को बड़ा लें| उसके बाद रोटी को गर्म तवे पर डाल दें| जब रोटी की ऊपरी सतह थोड़ी सख्त हो जाएं तब रोटी को पलट दें| उसके बाद रोटी को चिमटे से पकड़ें और धीमी आँच पर रोटी को सकें|

यह भी पढ़ें: बेबी कॉर्न रेसिपी हिंदी में

रोटी को घुमा घुमा कर चारो तरफ से अच्छी तरह से सेक लें| जब रोटी अच्छी तरह से सिक जाएं तब रोटी को प्लेट में रख लें| बस बाजरे की रोटी बनकर तैयार है| इसी तरह से बचे हुए आटे से रोटी सेक लें| गरमा गर्म बाजरे की रोटी को सरसों का साग, गुड़, मक्खन और लस्सी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -