जगन्नाथ मंत्र हिंदी में । Jagannath mantra in Hindi

जगन्नाथ मंत्र हिंदी में । Jagannath mantra in Hindi

जगन्नाथ यात्रा के बारे में तो आप अच्छी तरह से जानते ही है। सनातन धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का महत्व बहुत ज्यादा है। भगवान जगन्नाथ को विष्णु भगवान का अवतार माना जाता है। हर साल आषाढ़ माह की द्वितीय तिथि को जगन्नाथ यात्रा शुरू होकर शुक्ल पक्ष के 11वें दिन समाप्त होती है। भगवान की इस यात्रा में हिस्सा लेने के लिए देश के साथ साथ विदेशो से श्रद्धालू पुरी पहुँचते हैं।

- Advertisement -
   

ऐसा माना जाता है की जो भी इंसान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होता है, उस इंसान के जीवन में आ रहे सभी दुख, कष्ट और परेशानी समाप्त हो जाती है। लेकिन अगर आप किसी भी कारण वश इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाए है तो आप घर पर रह कर भगवान जगन्नाथ मंत्र का जाप करके अपने कष्टों से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। चलिए अब हम आपको भगवान जगन्नाथ मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

जगन्नाथ मंत्र इन हिंदी
बलभद्र सुभद्राभ्याम् जगन्नाथाय ते नमः।।

जगन्नाथ मंत्र जप विधि
अगर आप भगवान जगन्नाथ की यात्रा में जाने में असमर्थ है तो सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके स्वच्छ कपड़ें पहन लें। पूजा स्थल में साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने एक चौकी पर साफ कपड़ा बिछा कर कपड़ें के ऊपर भगवान जगन्नाथ की फोटो रख लें। भगवान की फोटो के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें।

यह भी पढ़ें: हमारे हिन्दू धर्म में देवी देवताओं के बीज मंत्र का एक अलग ही प्रभाव रहता है। कहा जाता है की ये बेहद ही शक्तिशाली होते हैं, आप भी जानें इस ह्रीं बीज मंत्र के लाभ।

भगवान जगन्नाथ का अभिषेक करने के बाद पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें। उसके बाद हाथ में चंदन या तुलसी की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। जाप समाप्त होने के बाद हाथ जोड़कर भगवान जगन्नाथ से अपने जीवन में आ रहे कष्टों को दूर करने की कामना करें।

- Advertisement -