काली माता का मंत्र | Kali Mata ka Mantra in Hindi

डर हर इंसान में होता है चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, राजा को भी डर होता और रंक को भी। डर के बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। डर मनुष्यों को नियंत्रण में रहना सिखाती है। मनुष्य के अंदर अपने परिवार का डर, समाज का डर, कानून का डर ज़रूर होना चाहिए लेकिन डर अपनी सीमा को पार करती है तो यह मनुष्य के लिए समस्या बन जाती है। इस तरह की डर से निकलने के लिए मनुष्य को काली माता का मंत्र (Kali Mata ka Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

काली माता का मंत्र | Kali Mata ka Mantra in Hindi

ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रुं ह्रुं क्रीं क्रीं क्रीं
दक्षिणकालिके क्रीं क्रीं क्रीं ह्रुं ह्रुं ह्रीं ह्रीं
ॐ कालिकायै च विद्महे,
श्मशानवासिन्यै धीमहि, तन्नो काली प्रचोदयात्

काली माता का मंत्र का अर्थ: हे काली माता आप धरती को पालने वाली हो, आप ब्रह्मांड को हर तरह के संकटों से बचाने वाली हो, हम आपको नमन करते है। हे काली माता आप जीवन के महासागर में और दुनिया को भंग करने वाले श्मशान घाट में निवास करने वाली है। हे काली माता हम अपनी ध्यान आप पर केंद्रित करने वाले हैं, आप हम पर अपनी कृपा बरसाये।

काली माता मंत्र का जाप सुबह के समय सूर्योदय से ठीक पहले करना होता है लेकिन इसे सूर्यास्त के बाद भी किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप अपने इच्छा अनुसार जिस दिन चाहे उस दिन कर सकते है लेकिन इसका जाप अमावस्या के दिन करना ज्यादा अच्छा होता है। इस मंत्र के जाप के दौरान काला रंग का वस्त्र पहनना होता है।

इसे भी पढ़े: अब आपके सारे दुखो और कष्टों का होगा नाश, सिर्फ करें इस तरीके से इस अद्भुत पवित्र मंत्र का जाप

इस मंत्र के प्रभाव से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस मंत्र के प्रभाव से मनचाहा फल प्राप्त होता है। इस मंत्र से सभी सांसारिक समस्याओं का हल निकलता है। इस मंत्र के प्रभाव से इंसान भयमुक्त बनता है। काली माता के इस मंत्र के जाप से शांति, सुख और संतुष्टि मिलती है।

- Advertisement -