या देवी सर्वभूतेषु मंत्र | Ya Devi Sarva Bhuteshu Mantra in Hindi

इस धरती पर जीव की लाखों करोड़ों प्रजाति निवास करती है लेकिन मनुष्य सारे जीवों में सबसे अव्वल प्राणी है फिर भी सबसे ज्यादा दुःख मनुष्य ही भोगता है। हरेक मनुष्य चाहता है कि उसे कोई दुःख कोई कष्ट ना हो लेकिन ऐसा नहीं हो पाता। अगर कोई मनुष्य चाहता है कि उसे जीवन में कोई दुःख कोई कष्ट ना हो तो उसे या देवी सर्वभूतेषु मंत्र (Ya Devi Sarva Bhuteshu Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

या देवी सर्वभूतेषु मंत्र | Ya Devi Sarva Bhuteshu Mantra in Hindi

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
या देवी सर्वभूतेषु शांति-रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

या देवी सर्वभूतेषु मंत्र का अर्थ: हे देवी आप इस संसार के सभी प्राणियों में शक्ति रूप में मौजूद हैं। हे देवी हम आपको नमस्कार करते है। हे देवी आप सब प्राणियों में शान्ति के रूप में पाए जाते हैं, हम आपको नमस्कार करते है।

या देवी सर्वभूतेषु मंत्र का जाप शाम के समय सूर्यास्त के वक्त करना होता है। इस मंत्र का जाप देवी के प्रतिमा के सामने करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय अपना मुख देवी के प्रतिमा के तरफ रखना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय देवी को लाल फूल अर्पण करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय घी के दीये जलाने होते है। इस मंत्र का जाप कम से कम ग्यारह बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: बड़ा चमत्कारी और शक्तिशाली है यह मंत्र, यदि आप रोज़ करेंगे इसका जाप तो आप बनेंगे रोग मुक्त मनुष्य, हासिल होगी सफलता, मिलेगी मानसिक शांति और जीवन में होगा शक्ति का संचार

देवी के इस मंत्र के जाप से मनुष्यों के सारे दुखों का निवारण हो जाता है। इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति बलवान बनता है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य अपने जीवन में शांति प्राप्त करता है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य के जीवन में सुख समृद्धि आती है। या देवी सर्वभूतेषु मंत्र के जाप से मनुष्य अपने जीवन में समृद्धि हासिल करता है।

- Advertisement -