काली माता मंत्र हिंदी में । Kali Mata mantra in Hindi
काली माता को ब्रह्मांड की बुरी शक्तियों का नाश करने वाली देवी के रूप में जाना जाता है। हिन्दू धर्म में लगभग सभी लोग काली माता की पूजा अर्चना करते है। काली माता के क्रोध से देवी देता भी डरते है। लेकिन ऐसा नहीं है की काली माता सभी पर क्रोधित होती है जो भी भक्त उनकी उपासना सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से करता है। उसे काली माँ का आशीर्वाद बहुत जल्द प्राप्त होता है।
चलिए आज हम आपको काली माता के मंत्र के बारे में बताने जा रहे है। नीचे बताए जा रहे मंत्र का जाप नियमित रूप से करने से बहुत जल्द आपके जीवन की सभी बुराइयाँ और कष्ट बहुत जल्द दूर या समाप्त हो जाते है।
काली माता मंत्र इन हिंदी
।। ॐ क्रीं कालिकायै नमः ।।
काली माता मंत्र का जाप करने का तरीका
काली माता मंत्र का जाप की शुरुआत अमावस्या के दिन या शुक्रवार से करें। इस मंत्र के जाप को सुबह या सूर्यास्त के बाद करना चाहिए। शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ़ सुथरे लाल रंग के कपड़ें पहन लें। उसके बाद पूर्व या पूर्व उत्तर की दिशा में साफ़ आसान बिछा लें।
उसके बाद आसान पर बैठ जाएं फिर किसी पटरी या लकड़ी के ऊपर लाल रंग का कपडा बिछाकर उसके ऊपर माँ काली की मूर्ति और फोटो को रख दें। उसके बाद दीपक और धूप बत्ती जला दें। माता काली की पूजा अर्चना करके पुष्प और फल अर्पित कर दें।
हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। मंत्र उच्चारण के बाद माता काली से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करें। नियमित रूप से काली माता मंत्र का जाप करने से जल्द आपकी इच्छा पूर्ण होती है।