केतु मंत्र के लाभ हिंदी में । Ketu mantra Benefits in Hindi

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार केतु को एक बड़ा ही रहस्यमय ग्रह माना जाता है जिसका हमारी कुंडली पर सबसे अधिक प्रभाव रहता है। वैसे तो इसे हमारी कुंडली में एक बुरे ग्रह के रूप में देखा जाता है, परन्तु अगर यह उचित दसा में हो तो इसके कई सकारात्मक प्रभाव भी होते हैं। ऐसा कहा जाता है की केतु की दसा सही हो तो यह आपको सफलता के शिखर पर पहुंचा सकता है।

- Advertisement -
   

केतु मंत्र के लाभ हिंदी में । Ketu mantra Benefits in Hindi

ॐ श्रां श्रीं स्रौं सः केतवे नमः

केतु मंत्र का विवरण :
कहते हैं अगर केतु की स्थिति सही हो तो यह आपको अपने जीवन में एक नया दृष्टिकोण देता है और आपके भीतर जिज्ञासा और नया कुछ बनाने की प्रतिभा को निखारता है। इसके सकारात्मक प्रभाव से आपको आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है और आपको अपने समाज में मान-मर्यादा, प्रसिद्धि की भी प्राप्ति होती है। इस मंत्र का जाप आपके कुंडली में केतु की स्थिति को सही करता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होता है।

यह भी पढ़ें: अगर आप भी अपने जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं का कर रहें हैं सामना तो करें इस खास कनकधारा मंत्र का जाप, माँ लक्ष्मी को संबोधित करता यह मंत्र बड़ा ही शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है।

केतु के इस मंत्र के जाप से आपके भीतर ज्ञान के प्रति जिज्ञासा आती है और आप अपनी रुचि के साथ अपना कार्य करते हैं। साथ ही यह आपको सांसारिक तमस और बुरे प्रभावों से बचाता है। इसके सकारात्मक प्रभाव से आप अच्छे और बुरे के बीच फर्क समझने लगते हैं और अपने जीवन के किसी भी मोड़ पर उचित निर्णय लेते हैं।

- Advertisement -