शिव शक्ति मंत्र हिंदी में । Shiv Shakti Mantra in Hindi

माता पार्वती और भगवान शिव के इस मंत्र में दोनों का ही आशीर्वाद होता है। जो भी इस मंत्र का जाप करता है उसे संयुक्त रूप से महादेव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है। यह एक बेहद ही लोकप्रिय मंत्र है जिसका जाप आपने कई भक्तों से सुना होगा। तो आइये जानते हैं माता पार्वती और महादेव को संयुक्त रूप से स्मरण करने वाला यह मंत्र।

- Advertisement -
   

शिव शक्ति मंत्र हिंदी में । Shiv Shakti Mantra in Hindi

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते ॥

शिव शक्ति मंत्र का विवरण :
वैसे तो यह मंत्र मात्र दो पंक्ति का है, परंतु इसका अर्थ बड़ा ही गहरा है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस मंत्र के माध्यम से हम भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की ही ऊर्जाओं का आह्वान करते हैं। हमारे हिन्दू धर्म में भगवान शिव को जीवन की चेतना कहा जाता है और माता पार्वती को समस्त प्रकृति कहा जाता है। इन्हें दोनों से ही इस सृष्टि का सृजन हुआ है।

यह भी पढ़ें: शनि देव की महिमा बड़ी ही निराली है, वो सभी के साथ इंसाफ करते हैं। आप भी उन्हें प्रसन्न करने का यह खास शनि गायत्री मंत्र और इसके जाप से उन्हें करें प्रसन्न, मिलेंगे आपको इसके कई लाभ।

शिव और शक्ति का यह सभी भक्तों के लिए ही बड़ा लाभकारी माना जाता है। कहते हैं जो भी इस मंत्र का जाप पूरी श्रद्धा के साथ करता है उसकी आत्मा प्रबुद्ध होती है और उसके जीवन में सुख और समृद्धि आती है। इस मंत्र का जाप आपको सभी परेशानियों से निकालता है और आपके किसी भी कार्य क्षेत्र में आपको सफलता का मार्ग दिखाता है। अकसर ही आपने इस मंत्र का जाप नवरात्र के दौरान सुना होगा।

- Advertisement -