कृष्ण मंत्र हिंदी में । Krishna Mantra in Hindi

इस संसार के पालनहार कहे जाने वाले भगवान् विष्णु ने ही श्री कृष्ण के रूप में अवतरतीत होकर इस संसार को धर्म का मार्ग दिखाया। उन्होंने ही गीता का ज्ञान दिया और इंसान को मोक्ष प्राप्ति का मार्ग दर्शाया। कहा जाता है की गीता में इस समस्त जगत का ज्ञान समाहित है, अगर कोई इनका गहन अध्यन्न कर लें तो उसका जीवन संवर जायेगा।

- Advertisement -
   

उसी तरह श्री कृष्ण के ये मंत्र आपको उनके करीब ले जाएंगे और आपके जीवन के सभी दुःख परेशानियों का अंत हो जायेगा। हमारे हिन्दू धर्म में इस बात का जिक्र है की जो भी साधक भगवान श्री कृष्ण की चरणों में शरण लेता है उसे इस सांसारिक दुखों से तत्काल मुक्ति मिलती है और उसका जीवन आनंदित और मंगलकारी हो जाता है।

कृष्ण मंत्र हिंदी में । Krishna Mantra in Hindi

1). ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।
2). ॐ नमः भगवते वासुदेवाय कृष्णाय क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।
3). हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम-राम हरे हरे।

कृष्ण मंत्र का विवरण :
वैसे तो भगवान श्री कृष्ण से जुड़े कई सारे मंत्र हैं, हालाँकि इन मंत्रों की खास विशेषता है। इनके माध्यम से श्री कृष्ण बड़ी ही जल्दी प्रसन्न हो जताए हैं और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। इन मंत्रों के जाप के लिए स्वच्छता और पवित्रता का खास ध्यान रखें। नहाने के बाद कुश आसान में विराजमान होकर श्री कृष्ण की पूजा करें फिर इन मंत्रों का जाप आपको हर सुबह और संध्या को 108 बार करना होता है।

यह भी पढ़ें: माता महालक्ष्मी के इस मंत्र के जाप मात्र से आपके जीवन में धन की कमी हो जायेगी दूर, हर समस्या का हो जायेगा निवारण और जीवन में खुशी तथा शांति का होगा आगमन।

इन मंत्रों के जाप से अगर आपके जीवन में किसी भी प्रकार का संकट आया हो तो वह भी दूर हो जाता है और दुबारा आपके पास फटकने का नाम भी नहीं लेता। ऊपर बताये गए पहले दो मंत्रों का जाप तो आपको हर सुबह और संध्या को ही विधिपूर्वक करना चाहिए, हालाँकि आप तीसरे मंत्र का जाप कभी भी अपने मन में गुनगुनाते हुए कर सकते हैं।

- Advertisement -