क्षमा मंत्र | Kshama Mantra in Hindi

इस धरती पर निवास करनेवाला प्रत्येक मनुष्य अपने सम्पूर्ण जीवन काल में कोई न कोई भयंकर गलती ज़रूर किया होता है और वो चाहता है कि उसकी गलती माफ़ हो जाए। अगर कोई इंसान अपनी गलतियों का एहसास करता है और माफ़ी चाहता है और उसे माफ़ी मिल जाती है तो उसमें सकारात्मक परिवर्तन आता है और वह अपने जीवन में काफी प्रगति करता है। अपनी गलती को आसानी से माफ़ करवाने के लिए इंसान को क्षमा मंत्र (Kshama Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

क्षमा मंत्र | Kshama Mantra in Hindi

आवाहनं न जानामि, न जानामि तवार्चनम्
पूजां श्चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वर
मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वरं
यत्पूजितं मया देव परिपूर्ण तदस्मतु

क्षमा मंत्र का अर्थ: हे ईश्वर न तो हम आपको बुलाना जानते है और न ही विदा करना, हमें पूजा करना भी नहीं आता। हे ईश्वर हमें क्षमा प्रदान करें। हे ईश्वर न तो हमें मंत्र याद है और न ही क्रिया, हमें भक्ति करना भी नहीं आता। जितना संभव हो पा रहा है उतना हम पूजा कर रहे है, कृपा करके हमारे भूलों को क्षमा करें।

क्षमा मंत्र का जाप सप्ताह के किसी भी दिन किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप दिन के किसी भी पहर में किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप भगवान की पूजा समाप्ति के बाद अंत में ज़रूर करना चाहिए। इस मंत्र का जाप भगवान की प्रतिमा के सामने भी कर सकते है। अगर इस मंत्र का जाप भगवान की प्रतिमा के बिना करते है तो अपना मुख पूर्व दिशा की तरफ रखना पड़ता है।

इसे भी पढ़े: नियमित करें इस मंत्र का जाप, दिन गुजरेगा अच्छा, सिद्ध होंगे सारे काम, जीवन में आएगी ढेर सारी खुशियाँ

क्षमा मंत्र का जाप करते समय नमस्कार की मुद्रा में रहना होता है। इस मंत्र का जाप लगातार तीन बार करना होता है। इस मंत्र के जाप से मनुष्य द्वारा जीवन में की गई गलतियाँ दूर हो जाती है। इस मंत्र के प्रभाव से जीवन में शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इस मंत्र से मनुष्य नीतिवान बनता है।

- Advertisement -