लक्ष्मी विष्णु मंत्र हिंदी में । Lakshmi Vishnu Mantra in Hindi

लक्ष्मी विष्णु मंत्र एक बेहद ही महत्वपूर्ण मंत्र है जिसका वर्णन हमारे वेद पुराणों में भी किया गया है। इस मंत्र के जाप से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा और आशीर्वाद की प्राप्ति की जा सकती है। यह मंत्र आर्थिक समृद्धि, धन, शांति और कल्याण की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है। कहते हैं की जो भी इस मंत्र का जाप करता है उसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का संरक्षण प्राप्त होता है।

- Advertisement -
   

लक्ष्मी विष्णु मंत्र हिंदी में । Lakshmi Vishnu Mantra in Hindi

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं क्लीं विष्णु लक्ष्मीं वश्नवे नमः।

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ।।

लक्ष्मी विष्णु मंत्र का विवरण :
माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित इस मंत्र के जाप के लिए आपके मन में शांति और शुद्धता का भाव बेहद आवश्यक होता है। इसके उपरांत एक स्वच्छ स्थान का चयन करें, या अपने पूजा घर को साफ़ और स्वच्छ कर लें। फिर वहां माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। तत्पश्चात सफ़ेद रंग के वस्त्र का धारण करें और फिर तुलसी माला का उपयोग करते हुए इस मंत्र का जाप करें। माला के साथ मंत्र का 108 बार जाप करें या अपनी साधना के अनुसार संख्या तय करें।

यह भी पढ़ें: लक्ष्मी शाबर मंत्र एक बेहद ही शक्तिशाली मंत्र माना जाता है जिसके जाप से शीघ्र ही आपको धन की प्राप्ति होती है और कर्ज इत्यादि जैसी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है, आप भी जानें यह विशेष मंत्र।

माना जाता है की इस लक्ष्मी विष्णु मंत्र के जाप से मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त करने में मदद मिलती है। इस मंत्र का जाप किसी भी साधक को आर्थिक समृद्धि और धन की वृद्धि करने में सहायता प्रदान करता है। इस मंत्र के प्रभाव से सौभाग्य, धर्म, आरोग्य और आनंद की प्राप्ति होती है। ऐसा भी कहा जाता है की यह मंत्र साधक की आत्मा को परमात्मा के समीप ले जाता है और उसे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का संरक्षण प्राप्त होता है।

- Advertisement -