ग्रीन तारा मंत्र हिंदी में | Green tara mantra in Hindi

ग्रीन तारा मंत्र हिंदी में | Green tara mantra in Hindi

दुनिया भर में आपको हजारो मंत्र सुनने और पढ़ने को मिलते है प्रत्येक मंत्र का अपना अलग महत्व होता है। ग्रीन तारा मंत्र के बारे में काफी इंसान नहीं जानते है लेकिन भारत के सिक्किम राज्य के साथ साथ तिब्बत, नेपाल, मंगोलिया, चीन, भूटान और जापान में यह मंत्र बहुत प्रसिद्ध है।

- Advertisement -
   

आज हम अपने इस लेख में ग्रीन तारा मंत्र के बारे में जानकारी देने के साथ साथ ग्रीन तारा मंत्र के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

ग्रीन तारा मंत्र इन हिंदी
ॐ तारे तुत्तारे तुरे सोहा ।।

ग्रीन तारा मंत्र का जाप करने का तरीका
इस मंत्र के जाप की शुरुआत किसी भी दिन से कर सकते है। सुबह जल्दी उठकर फ्रेश होने के बाद स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद एक साफ आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर अपने सामने माँ तारा की फोटो या मूर्ति को रख लें।

यह भी पढ़ें: गौरी मंत्र हिंदी में

उसके बाद माँ तारा की पूजा अर्चना कर लें। फिर हाथो में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

ग्रीन तारा मंत्र के लाभ
1 – ग्रीन तारा मंत्र का जाप करने से मानसिक स्थिति मजबूत और बेहतर होती है।
2 – अगर आपके घर में गृह क्लेश बना रहता है तो इस मंत्र के जाप से गृह क्लेश जल्द समाप्त हो जाता है।
3 – नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से गंभीर से गंभीर बिमारी से आराम प्राप्त होता है।
4 – इस मंत्र का जाप करने से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
5 – रोजाना इस प्रभावशाली मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द आपकी मनोकामना पूर्ण होती है।

- Advertisement -