रक्षा बंधन मंत्र हिंदी में । Raksha Bandhan mantra in Hindi
रक्षा बंधन का पर्व पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी बहने अपने भाइयो के हाथ में राखी बाँधती है। बहने अपने भाई की कलाई में रक्षा कवच रूपी राखी बाँध कर उनकी लम्बी आयु की कामना करने के साथ साथ अपनी सुरक्षा का वचन लेती है। जो भी भाई अपनी बहन से राखी बँधवाते है वो आजीवन अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते है।
रक्षा बंधन के दिन बहनें राखी बाँधने से पहले अन्न ग्रहण नहीं करती है। लेकिन अधिकतर बहनें जानकारी के अभाव में राखी तो बांधती है लेकिन राखी बांधते समय रक्षा बंधन मंत्र का उच्चारण नहीं करती है। चलिए आज हम आपको रक्षा बंधन मंत्र के बारे में जानकारी दे रहे है। नीचे बताए जा रहे मंत्र का उच्चारण करने से भाई की आयु लम्बी होती है।
रक्षा बंधन मंत्र इन हिंदी
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि ,रक्षे माचल माचल:।
रक्षा बंधन मंत्र उच्चारण का तरीका
रक्षा बंधन मंत्र का उल्लेख हिन्दू धर्म के प्राचीन पुराण जैसे विष्णु पुराण, वामन पुराण और भविष्य पुराण इत्यादि में किया गया है। रक्षा बंधन के दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद अपने भाई को कुर्सी या चौकी पर बैठा दें। भाई की आरती उतारें और तिलक करें।
तिलक करने के बाद हाथो में राखी लेकर ऊपर बताए मंत्र का जाप करते हुए राखी बांधे। राखी बाँधने के बाद बहन भाई को मिठाई खिलाती है। मीठा खाने के बाद भाई अपनी बहन को गिफ्ट भी देते है। ऊपर बताए गए मंत्र का उच्चारण करते हुए राखी बाँधने से भगवान् आपके भाई के जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयाँ और कष्ट दूर हो जाते है।