भगवान विष्णु को हर कोई उनके रूपों में जानता है। उन्होंने इस पृथ्वी पर शांति और धर्म की रक्षा के लिए कई अवतार लिए हैं। भगवान राम के रूप में उन्होंने रावण के अत्याचार से पृथ्वी को मुक्त किया, वहीँ श्री कृष्ण के अवतार में उन्होंने धर्म की स्थापना के लिए महाभारत जैसे युद्ध में एक बड़ी भूमिका निभाई थी और संसार को गीता का ज्ञान दिया था।
भगवान विष्णु को इस संसार का पालनहार भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है की जो भी उनकी पूजा अर्चना पूरी श्रद्धा और निष्ठां के साथ करता है उसे सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
भगवान विष्णु मंत्र हिंदी में । Lord Vishnu Mantra in Hindi
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
भगवान विष्णु मंत्र का विवरण :
अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो इसका एक बड़ा ही सरल सा उपाय है उनके मंत्रों का जाप करना। विशेषतौर पर अगर आप भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप एकादसी के दिन करें तो यह आपके लिए बेहद ही लाभकारी सिद्ध होता है। कहा जाता है की जो भी भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करना सभी के लिए बेहद ही लाभकारी होता है। सबसे पहले तो भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से हमें माँ लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है और हमारे जीवन के सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप आपके घर परिवार में सुख-शांति, और खुशाली लाता है। भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप आपको प्रतिदिन कम-से-कम 108 बार करना चाहिए, और आप पाएंगे की आपके जीवन में किसी भी चीज का आभाव नहीं रहेगा।








