माँ दुर्गा हवन मंत्र हिंदी में । Maa Durga Hawan mantra in Hindi

माँ दुर्गा हवन मंत्र हिंदी में । Maa Durga Hawan mantra in Hindi

माँ दुर्गा को सभी देवियों में सबसे शक्तिशाली देवी के रूप में जाना जाता है। नवरात्री में माँ दुर्गा की भी पूजा की जाती है। काफी सारी महिलाएं माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करती है लेकिन हवन करते समय हवन मंत्र का उच्चारण नहीं करती है जिसकी वजह से उनका हवन पूर्ण नहीं होता है।

हिन्दू धर्म में हवन का महत्व बहुत ज्यादा होता है ऐसा माना जाता है की बिना हवन के आपकी पूजा संपन्न नहीं होती है। चलिए आज हम आपको माँ दुर्गा हवन मंत्र के बाजरे एम् बताने जा रहे है। माँ दुर्गा हवन मंत्र का उच्चारण हवन करते समय करना चाहिए। इस मंत्र के उच्छारण से माँ दुर्गा बहुत जल्द प्रसन्न हो जाती है।

- Advertisement -

माँ दुर्गा हवन मंत्र इन हिंदी
‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डयै विच्चै नमः’

माँ दुर्गा हवन मंत्र का उच्चारण करने का तरीका
माँ दुर्गा का हवन करने के लिए जिस जगह पर आपको हवन कुंड रखना है उस जगह और साफ करके उस जगह पर गोबर का लेप कर दें। उसके बाद उस जगह पर हवन कुंड रख लें। फिर हवन कुंड में सूखी आम की लकड़ी रख दें। उसके बाद एक आम की लकड़ी लेकर उसमे आगे की तरफ थोड़ी सी रुई अच्छी तरह से लपेट दें।

यह भी पढ़ें: किसी भी पूजा में या अपने घर में सुबह-शाम दीप जलाते समय पढ़ें यह मंत्र, इससे होगी आप पर ईश्वर की विशेष कृपा और जीवन बनेगा सुखमय।

फिर रुई वाली तरफ से लकड़ी को घी में डुबो लें। उस लकड़ी को जलाकर हवन कुंड में रख दें। जरुरत एक अनुसार कपूर भी रख दें। जब अग्नि प्रज्वलित हो जाएं तब हवन सामग्री लें लें। ऊपर बताए गए मंत्र का जाप हवन सामग्री डालते हुए 108 बार करें। मंत्र उच्चारण समाप्त होने के बाद माँ दुर्गा से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करें। बहुत जल्द माँ दुर्गा की कृपा से आपकी मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है।

- Advertisement -