माँ दुर्गा के मंत्रों के लाभ हिंदी में । Maa Durga mantra benefits in Hindi

माँ दुर्गा के मंत्रों के लाभ हिंदी में । Maa Durga mantra benefits in Hindi

हिन्दू धर्म में माँ दुर्गा की भक्ति और पूजा करने के लिए कई मंत्रों का वर्णन किया गया है। ये मंत्र आपको माता की कृपा दिलाते हैं और जीवन में सुख शांति लाते हैं। यह भी माना जाता है की माँ दुर्गा के इन मंत्रों के जाप से आपके पास किसी भी तरह का संकट नहीं आता और माता आपकी सभी परेशानियों से रक्षा करती हैं। तो आप भी जानें माता के इन मंत्रों के जाप के विधि और लाभ से जुड़ी जानकारी।

1). ॐ दुं दुर्गायै नमः

- Advertisement -

माँ दुर्गा का यह मंत्र उनके सभी मंत्रों में सबसे प्रमुख मंत्र माना जाता है जिसका वर्णन हिन्दू धर्म के कई ग्रंथों में किया गया है। माना जाता है की इस शक्तिशाली मंत्र से आपके सभी कष्टों का निवारण होता है और माता सभी संकटों से आपकी रक्षा करती हैं। इस मंत्र का जाप आपको नियमित रूप से एक रुद्राक्ष की माला के साथ प्रतिदिन सुबह करना होता है।

2). सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।

माँ दुर्गा को समर्पित यह मंत्र उनके गुणों का बखान करता है। इसके माध्यम से माता को सभी का मंगल करने वाली के रूप में बताया गया है। कहते हैं की इस मंत्र के जाप से आपके सभी कार्य और उद्देश्य सिद्ध होते हैं। यह मंत्र सुख और शांति की प्राप्ति, कष्टों का निवारण, और सभी प्रकार की समृद्धि के लिए प्रयोग किया जाता है। इस मंत्र के जाप हेतु एक शांत स्थान का चुनाव करें और माला के साथ इस मंत्र का जाप करें।

3). ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।।

माँ दुर्गा का यह मंत्र उनके चामुंडा देवी के स्वरुप को समर्पित है। इस मंत्र का जाप करते समय अपने मन में माँ दुर्गा का चित्रण करें और उनकी कृपा के लिए प्रार्थना करें। इस मंत्र का प्रयोग शक्ति, सामर्थ्य और रक्षा की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस बात का ध्यान रखें की माँ दुर्गा के मंत्रों का जाप करने हेतु आपके मन में सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए और उनके प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: माँ लक्ष्मी के तंत्र मंत्र का जाप व्यक्ति के जीवन से सभी आर्थिक समस्याओं को दूर करता है और धन वैभव दिलाता है। आप भी जानें यह मंत्र और करें इसका जाप, बेहद ही लाभकारी सिद्ध होता है यह मंत्र।

- Advertisement -