ग्रह दोष से छुटकारा के लिए अपनाए इस विधि को और बनाए अपने जीवन को सफल, सुखी और समृद्ध

ग्रह दोष से छुटकारा पाने का आसान उपाय | Grah dos se chhutkara paane ka aasan upaay in Hindi

हमारे सौर्यमंडल में नौ ग्रह है और व्यक्ति के जीवन पर हर पल ग्रहों का प्रभाव होता है। किसी भी ग्रह को हर समय अशुभ नहीं कहा जा सकता और साथ ही साथ केवल शुभ भी कहा जा सकता है। शुभ और अशुभ ग्रह उनके कर्म पर निर्भर करते हैं। जो लोग ग्रह विकार से पीडि़त हैं उनके लिए हम यहाँ बचाव के उपाय बता रहे है।

- Advertisement -
   

ग्रह दोष से छुटकारा पाने का आसान उपाय

कोई भी व्यक्ति किसी भी ग्रह की गिरफ्त में हो, उन सब से बाहर निकलने और उनकी रक्षा करने के लिए एक दिव्य शक्ति होती ही है। ऐसी समस्याओं से बाहर निकलने के लिए काली माता की पूजा करनी चाहिए। काली माता को अपना पूजा समर्पण करें और किसी भी ग्रह के दोष से मुक्ति पाए। ग्रह के दोष से मुक्ति पाने के लिए काली की पूजा करने का तरीका अलग होता है।

इस पूजा में मुख्य रूप से अड़हुल के फूल की आवश्यकता होती है। यह फूल लाल रंग का होता है। इस पूजा को करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम है। इस फूल को माला के रूप में ले, इसके बाद एक लाल सूती कपड़ा लें। इसे गर्म पानी में भिगो दें, इसे निचोड़कर कपड़े को धूप में सुखा लें। इसी कपड़े में ही दीपक की बाती लगानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: अगर आप चाहते है कि आपके द्वारा कमाया गया धन आपके घर में टीके तो आपको करना होगा ये जरूरी काम

शुक्रवार को मंदिर जाएं और माता काली को इस फूल का माला अर्पित करें। आप जो दीपक लेकर जा रहे हैं उसमें हल्दी और गाय का घी डालें और बत्ती से दीपक जलाएं। उस लाल कपड़े में फूल को बाँध कर माता के पास रख दे। ऐसा लगातार 7 सप्ताह तक करने से आपका जो भी ग्रह दोष है वह दूर हो जाएगा और आपका जीवन मंगलमय हो जायेगा।

- Advertisement -