अगर आप चाहते है कि आपके द्वारा कमाया गया धन आपके घर में टीके तो आपको करना होगा ये जरूरी काम

कमाये गए धन को घर में बचा के रखने का सही तरीका | Kamaye gye dhan ko ghar me bacha ke rakhne ka sahi tarika in Hindi

मनुष्य अपने जीवन काल में जो पैसा कमाता है, उसको उसे सही तरीके से उपयोग करना चाहिए तथा उसे सही तरीके से संग्रहित करके रखना चाहिए। हम किस हद तक इसका पालन करते हैं यह व्यक्ति के मन पर निर्भर करता है। इस लेख में हम इसी विषय के बारे में बताएंगे। हम बताएंगे की क्या करने से आपके घर में लक्ष्मी टिकी रहेंगी।

- Advertisement -
   

धन को घर में बचा के रखने का सही तरीका

जब आप अपने घर में दीये जलाते है तो उसके तुरंत बाद कुछ भी न खाय-पियें और दान भी न दें। इसमें कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि हमारे घर में लक्ष्मी का वास करने के लिए कुछ ऐसे ही तरीकों को अपनाने की प्रथा है। लेकिन ऐसे समय में अगर किसी को हमारी मदद की जरूरत है तो हमें कभी भी उनकी मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। हमारे शास्त्रों और पुराणों में भी ऐसा ही कहा गया है।

दीपक जलाने के लिए भी शास्त्रों में कुछ नियम और उपाय बताए गए हैं। मिट्टी के दीये में दीपक जलाना ज्यादा शुद्ध होता है। दीपक जलाने से पहले दिये रखने के स्थान पर थोड़ा सा कोई अनाज रख दें, जैसे – गेहूँ या धान। अगर आप सुबह शाम प्रतिदिन माता लक्ष्मी के सामने पूर्ण पवित्र मन से ध्यान करके दीपक जलाते है तो आपका धन हमेशा बचा रहेगा, आपके परिवार का खर्च पर नियंत्रण में रहेगा।

यह भी पढ़ें: प्रतिदिन इस मंत्र के उच्चारण से मनुष्य अपने जीवन के सुषुप्त अवस्था को जागृत कर सकता है और रचनात्मक शक्ति प्राप्त कर सकता है

इस पवित्र काम को करके कोई भी मनुष्य अपने घर परिवार को समृद्ध बना सकता है। उसे किसी के आगे कभी भी हाथ फ़ैलाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वह हमेशा ख़ुश रहेगा और उसके धन के भंडार में निरंतर बढ़ोतरी होती रहेगी। उसका और उसके परिवार का निरंतर विकास होता रहेगा।

- Advertisement -