माँ सरस्वती मंत्र | Sarswati Mantra in Hindi

हरेक मनुष्य अपने जीवन काल में विद्यार्थी जीवन से होकर गुजरता है। मनुष्य के जीवन का यह पल बहुत ख़ुशनुमा होता है। विद्यार्थी जीवन में एक व्यक्ति जो कुछ भी सीखता है वह उसके साथ पूरी उम्र रहता है। पढ़ने वाला हरेक विद्यार्थी पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बनना चाहता है। हरेक विद्यार्थी को विद्या की देवी माँ सरस्वती (Sarswati Mantra Lyrics in Hindi) के मंत्र का जाप जरूर करना होता है ताकि वह सफल हो सके।

- Advertisement -
   

माँ सरस्वती मंत्र | Sarswati Mantra in Hindi

ॐ श्री सरस्वती शुक्लवर्णां सस्मितां सुमनोहराम्।।
कोटिचंद्रप्रभामुष्टपुष्टश्रीयुक्तविग्रहाम्।
वह्निशुद्धां शुकाधानां वीणापुस्तकमधारिणीम्।।
रत्नसारेन्द्रनिर्माणनवभूषणभूषिताम्।
सुपूजितां सुरगणैब्रह्मविष्णुशिवादिभि:।।
वन्दे भक्तया वन्दिता च।

माँ सरस्वती मंत्र का अर्थ: हे विद्या की देवी माँ सरस्वती आपको हमारा प्रणाम है। आप सफेद कपड़ा धारण की हुई हंस पर विराज़मान रहती हो। आपके मुकुट पर चंद्रमा है। आपके एक हाथ में पुस्तक है। आप अपने हाथों में वीणा भी ली हुई है। आप विद्या की देवी है, आप विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करती है।

विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा करने से विद्यार्थी के मन और मस्तिष्क शुद्ध होता है। विद्या की देवी मां सरस्वती जहाँ भी विराजमान रहती हैं वहाँ ज्ञान का भाव विकसित होता है। ऐसा कहा जाता है कि जहाँ विद्या कि देवी मां सरस्वती रहती है वहाँ पर धन कि देवी माँ लक्ष्मी ज़रूर वास करती हैं।

यह भी पढ़े: अगर आप लम्बी आयु चाहते है तो अपनाएँ ये अध्यात्मिक मार्ग और जियें सौ साल तक

विद्या की देवी माँ सरस्वती के इस मंत्र का जाप प्रतिदिन सूर्योदय का बाद करना होता है। माँ सरस्वती के मंत्र का जाप करने से पहले विद्यार्थी को शारीरिक रूप से शुद्ध हो जाना होता है। इस मंत्र का जाप माँ सरस्वती प्रतिमा के सामने करना होता है। इसका जाप करने से पहले माँ के सामने एक दिया जला देना होता है। इस मंत्र का जाप कम से कम पांच बार करना होता है। इस मंत्र का जाप लगातार एक सौ एक दिन करने से विद्या की प्राप्ति होती है।

- Advertisement -