महामृत्युंजय मंत्र के फायदे हिंदी में । Maha Mrityunjay mantra benefits in Hindi

महामृत्युंजय मंत्र के फायदे हिंदी में । Maha Mrityunjay mantra benefits in Hindi

महामृत्युंजय मंत्र के बारे में सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। वर्तमान में इस मंत्र को दुनिया के सबसे शक्तिशाली मंत्र के रूप में जाना जाता है। इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से आपको बहुत सारे लाभ प्राप्त होते है। चलिए आज हम आपको महामृत्युंजय मंत्र के फायदे के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

- Advertisement -

महामृत्युंजय मंत्र के फायदे इन हिंदी

1 – नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से इंसान खुद पर विजय प्राप्त कर सकता है।
2 – अगर आपके साथ घर या जमीन से संबंधित कोई परेशानी चल रही है तो इस मंत्र का जाप करने से जल्द परेशानी दूर हो जाती है।
3 – बिजनेस में नुक्सान हो रहा है या आप कोई बिजनेस शुरू कर रहे है तो इस मंत्र का जाप करने से आपको बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा।
4 – महामृत्युंजय मंत्र का जाप रोजाना करने से आपका शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है, इसके अलावा आप रोगमुक्त भी रहेंगे।
5 – रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से पारिवारिक कलेश दूर होता है।
6 – महामृत्युंजय मंत्र का सबसे बड़ा फायदा यह है की यह मंत्र अकाल मृत्यु को भी टाल देता है और इंसान के मन से भय को निकाल देता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने का तरीका
मंत्र का जाप करने के लिए सबसे पहले पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके बैठ जाएं। उसके बाद अपने सामने भगवान् शंकर की मूर्ति या फोटो को रख लें। उसके बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें: सिद्धियों की देवी के रूप में जानी जाने वाली माँ सिद्धिदात्री की पूजा नवरात्री के नौवें दिन किया जाता है। उनके इस मंत्र का जाप करने से आपके मन की सभी इच्छाएं सिद्ध हो सकती हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय एक बात का खास ख्याल रखें की इस मंत्र के जाप की आवाज होंठो से बाहर नहीं निकलनी चाहिए।

- Advertisement -