महाकाल मंत्र के लाभ । Mahakal Mantra in Hindi

महाकाल, देवों के देव महादेव का ही एक स्वरूप है, जो इस पूरे संसार के जीवन और मृत्यु के स्वामी हैं। महापुराण के तेइसवें अध्याय के अनुसार महाकाल की पूजा अर्चना से हमारे लिए जीवन के कई मार्ग खुलते हैं। इसी अध्याय में महाकाल की महिमा और उनकी पूजा अर्चना से संबंधित सभी विधान का विवरण दिया गया है।

- Advertisement -
   

महाकाल मंत्र के लाभ । Mahakal Mantra in Hindi

ॐ ह्रीं जूं सः भूर्भुवः स्वः,
ॐ त्र्यम्बकं स्यजा महे
सुगन्धिम्पुष्टिवर्द्धनम्‌।
उर्व्वारूकमिव बंधनान्नमृत्योर्म्मुक्षीयमामृतात्‌
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ

महाकाल मंत्र के लाभ :
ऐसा कहा जाता है की महाकाल के इस मृत्युंजय मंत्र की महिमा बहुत शक्तिशाली है। ऐसी मान्यता है की इस मंत्र के जाप से किसी मरणासन व्यक्ति को भी जीवन दान दिया जा सकता है, खासकर यदि कोई इंसान अकाल मृत्यु का शिकार होने वाला हो। इस मंत्र का हमारे जीवन में बड़ा ही महत्व है और यह आपके लिए भी बेहद ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें: क्लीं मंत्र एक तरह के मंत्रों का प्रकार है जिन्हें बेहद ही चमत्कारी माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है की इसमें कई तरह की दिव्य शक्तियां होती हैं, जानें इसके लाभ और अपने जीवन में इन्हें शामिल करें।

इस मंत्र से ही जुड़ी एक बेहद ही लोकप्रिय कथा है जिसका वर्णन हमारे ग्रंथों और पुराणों में किया गया है। इस कथा के अनुसार, इस मंत्र के जाप से ऋषि पुत्र मार्कण्डेय ने अपनी अकाल मृत्यु को भी टाल दिया, और भगवान शिव से वरदान प्राप्त किया। उनके इसी मंत्र के जाप से यमराज को भी उनके द्वार से खाली हाथ लौटना पड़ा।

- Advertisement -